scriptStockholm Diamond League 2025: डुप्लांतिस ने 12वीं बार तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6.28 मीटर की ऊंचाई की पार | Armand Duplantis breaks his world record 12th time in Stockholm Diamond League 2025 | Patrika News
अन्य खेल

Stockholm Diamond League 2025: डुप्लांतिस ने 12वीं बार तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6.28 मीटर की ऊंचाई की पार

Armand Duplantis World Record: आर्मंड डुप्लांतिस ने एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने स्वीडन के स्टाकहोम में आयोजित डायमंड लीग मीट में पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में 6.28 मीटर की ऊंचाई पार की है।

भारतJun 17, 2025 / 08:28 am

lokesh verma

Armand Duplantis World Record

Armand Duplantis (Photo: IANS)

Armand Duplantis World Record: पोल वॉल्ट के किंग और दो बार के ओलंपिक चैंपियन स्वीडन के आर्मंड डुप्लांतिस ने एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मोंडो के नाम से पहचाने जाने वाले डुप्लांतिस ने 12वीं बार अपना ही विश्व रिकॉर्ड सुधारा। उन्होंने स्वीडन के स्टाकहोम में आयोजित डायमंड लीग मीट में पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में 6.28 मीटर की ऊंचाई पार की। जैसे ही डुप्लांतिस ने यह मार्क पार किया वे खुशी से झूम उठे। 25 साल के इस युवा एथलीट ने पिछले छह सालों में 12 बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है।

मां के देश का करते हैं प्रतिनिधित्व

डुप्लांतिस का जन्म अमेरिका में हुआ था, लेकिन वे अपनी मां के मूल देश स्वीडन का प्रतिनिधित्व करते हैं। डुप्लांतिस ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने पहली बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है। जीत दर्ज करने के बाद इस स्टार एथलीट ने कहा, मैं पूरी तरह से संतुष्ट महसूस कर रहा हूं। स्टाकहोम में विश्व रिकॉर्ड तोड़ना अलग ही एहसास है। मुझे लग रहा है कि मेरे कॅरियर में बस इसी की कमी थी।

11 साल की उम्र में इस स्टेडियम में लगाई थी पहली छलांग

डुप्लांतिस ने अपना लक्ष्य हासिल करने के बाद कहा, पुरानी यादें ताजा हो गई। पहली बार जब मैंने इस स्टेडियम में छलांग लगाई थी तो मेरी उम्र 11 वर्ष थी। उस दिन बारिश हो रही थी और काफी ठंडा मौसम था। मैं चार मीटर से भी कम छलांग लगा पाया था। मेरी उम्र के हिसाब से यह काफी ऊंची छलांग थी। इस स्टेडियम अब मेरा नाम भी लिखा जाएगा।
Armand Duplantis World Record

Hindi News / Sports / Other Sports / Stockholm Diamond League 2025: डुप्लांतिस ने 12वीं बार तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6.28 मीटर की ऊंचाई की पार

ट्रेंडिंग वीडियो