मोहम्मद्रेजा चियानेह
प्रो कबड्डी लीग 2025 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मद्रेजा चियानेह पर 3 बार 2 करोड़ से अधिक की बोली लगी है। वह ऐसा करने वाले प्रो कबड्डी के पहले खिलाड़ी हैं। चियानेह प्रो कबड्डी इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। उन्हें सीजन 10 में पुनेरी पलटन ने 2.35 करोड़ में खरीदा था।देवांक दलाल
प्रो कबड्डी लीग 2025 की नीलामी में एक और युवा खिलाड़ी छा गया और 2 करोड़ की बोली हासिल करने वाला इतिहास का 5वां खिलाड़ी बना। देवांक पर बंगाल वॉरियर्स ने 2.20 करोड़ की बोली लगाई। वह पीकेएल इतिहास से तीसरे सबले महंगे खिलाड़ी बने।सचिन तंवर
सीजन 11 के ऑक्शन में राजस्थान के झुनझुनू के रहने वाले और पटना पाइरेट्स से खेलते हुए डिफेंडर्स के नाक में दम करने वाले सचिन तंवर को तमिल थलाइवाज ने 2.15 करोड़ में खरीदा। वह चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी बने और सीजन 11 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। सचिन सीजन 12 में पुनेरी पलटन की ओर से खेलेंगे।मनिंदर सिंह
बंगाल वॉरियर्स के लिए सालों से खेल रहे मनिंदर सिंह अब पटना पाइरेट्स की टीम में चले गए हैं। हालांकि इन्हें सबसे मंहगा सीजन 10 में खरीदा गया था, जो बंगाल वॉरियर्स ने 2.12 करोड़ में खरीदा था। मनिंदर सिंह 5वें सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।प्रो कबड्डी के सबसे महंगे खिलाड़ी
पवन सेहरावत (2.60 करोड़) तेलुगु टाइटंस- सीजन 10मोहम्मद्रेजा चियानेह (2.35 करोड़) पुनेरी पलटन- सीजन 10
देवांक दलाल (2.20 करोड़) बंगाल वॉरियर्स- सीजन 12
सचिन तंवर (2.15 करोड़) तमिल थलाइवाज- सीजन 11
मनिंदर सिंह (2.12 करोड़) बंगाल वॉरियर्स- सीजन 10