scriptMahakumbh 2025: महाकुंभ में हुआ एक और भीषण हादसा, 6 लोग झुलसे   | Mahakumbh 2025: Another accident happened in Mahakumbh, 6 people got burnt | Patrika News
प्रयागराज

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में हुआ एक और भीषण हादसा, 6 लोग झुलसे  

Mahakumbh 2025: प्रयागराज के महाकुंभ में सोमवार को एक और भीषड़ हादसा हो गया। 6 लोग हादसे के शिकार हुए जो पूरी तरह से झुलस गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आइये बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

प्रयागराजFeb 05, 2025 / 05:26 pm

Nishant Kumar

Mahakumbh
Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के महाकुंभ में 03 फरवरी 2025 (सोमवार) को एक और भीषण हादसा हो गया। हादसे में 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में मध्य प्रदेश के दो समेत पुरे 6 लोग हादसे का शिकार हुए हैं। 

कैसे हुआ हादसा ? 

कुंभनगर में एक प्राइवेट एजेंसी हॉट एयर बैलून के जरिए लोगों को मेला क्षेत्र का हवाई दर्शन कराती है। सोमवार को बसंत पंचमी के स्नान पर्व के दौरान, सेक्टर 20 में दोपहर 2 बजे बैलून में भरी हीलियम गैस के कारण अचानक धमाका हुआ और बैलून फट गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बैलून जमीन से उड़ान भर ही रहा था। हादसे की वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
यह भी पढ़ें

लड़की का दावा “महाकुंभ मेला में ढाई से तीन हजार आदमी मरा है और सबको गायब कर दिया गया है…” रुला देगी भगदड़ की ये कहानी ! 

हादसे में घायल हुए ये लोग 

सोमवार को इस गुब्बारे की टोकरी में ऋषिकेश निवासी प्रदीप और निखिल, हरिद्वार निवासी 12 वर्षीय अमन, मध्य प्रदेश के खरगोन के ललित, इंदौर के शुभम और प्रयागराज के मयंक बैठे हुए थे। हादसे की वजह से ये बुरी तरह से झुलस गए हैं और इन्हे उप केंद्रीय अस्पताल भेजा गया। 

Hindi News / Prayagraj / Mahakumbh 2025: महाकुंभ में हुआ एक और भीषण हादसा, 6 लोग झुलसे  

ट्रेंडिंग वीडियो