CG News: घर में लगा दी आग
वहीं दामाद को अपने देख-रेख के लिए घर जमाई के रूप में रखी है। दामाद लीलाधर आए दिन अपनी सास और उसकी बेट के साथ लड़ाई झगड़ा करता है। बीते सोमवार को भी मां-बेटी के साथ
विवाद करने के बाद उन्हें घर से खदेड़ते हुए घर को आग लगा देने की धमकी दी। इससे डर-सहमे दोनों मां-बेटी के अलावा उसके नाती घर से भाग गए थे।
रात करीब 11 बजे के आसपास लीलाधर ने उक्त मकान को आग के हवाले कर दिया। देर रात अचानक घर में आग लगने की खबर से आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर के म्यार में रखे धान के अलावा अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
बताया जा रहा है कि लीलाधर की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उसके चार बच्चे हैं, लेकिन उसके बाद भी हमेशा विवाद करता है।
पीड़िता के अनुसार इस आगजनी से उसे लगभग 1 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 326 जी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।