कांग्रेस का चुनावी समीकरण बिगड़ने की वजह से बिलासपुर, रायगढ़, कटघोरा, दुर्ग, भिलाई जैसे अन्य शहरों में भाजपा के करीब 20 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं नगर पंचायत बसना में डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष बनाना तय है।
CG Election 2025: भिलाई में उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया
भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 35 से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने अपना नाम वापस ले लिया और भाजपा में शामिल हो गए। यहां से
भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इस वार्ड में उपचुनाव हो रहा था। यहां से दोनों ने ही नामांकन दाखिल किया था। इस वार्ड में मतदान की नौबत नहीं आई।
धमतरी में निर्दलीय को समर्थन देने की तैयारी
धमतरी
नगर निगम में इस बार कांग्रेस से कोई भी महापौर प्रत्याशी नहीं होगा। दरअसल, कांग्रेस ने धमतरी में विजय गोयल को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। उनका नामांकन फार्म निरस्त हो गया। इसके बाद चर्चा थी कि कांग्रेस तिलक सोनकर को अपना डमी प्रत्याशी बना सकती है।