CG Election 2025: सबसे ज्यादा अमीर भाजपा प्रत्याशी
नगर निगम चुनाव के लिए नाम वापसी के साथ ही यह तय हो गया कि महापौर और पार्षदों की दौड़ में कितने प्रत्याशी होंगे। महापौर के लिए जहां 28 नामांकन आए थे, जिनमें से 12 नाम वापस हो गए। यानी महापौर की दौड़ में अब 16 कैंडिडेट शामिल हैं। वहीं, पार्षद के लिए भी बड़ी संख्या में नाम वापस हुए। महापौर की रेस में 10 मुस्लिम प्रत्याशी भी थे, जिनमें से 9 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इनमें पांच प्रत्याशियों ने एक साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचकर नाम वापस लिए। महापौर प्रत्याशियों की बात की जाए तो 16 में से पांच प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें से सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी भाजपा की मीनल चौबे हैं। उनके पास लगभग 4 करोड़ की चल, अचल और पॉलिसी हैं। इनमें 40 लाख का सोना भी शामिल हैं। वहीं, दीप्ति दुबे के पास लगभग 84 लाख की चल-अचल संपत्ति है। इनके साथ ही दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा अग्रवाल का नाम आता है, जिनके पास लगभग तीन करोड़ की संपत्ति हैं।
इनके साथ ही डॉ. सितारा खान के पास 1.76 करोड़, चांदनी साहू के पास 1.56 करोड़, सविता बंजारे के पास 1.31 करोड़ की संपत्ति हैं। वहीं, प्रत्याशियों में 10 ने यूजी-पीजी या उससे भी ज्यादा हायर स्टडी की हैं। शुक्रवार का दिन कलेक्टोरेट में निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नाम वापसी का अंतिम दिन था। यहां सुबह 11 बजे से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। नाम वापस लेते हुए उम्मीदवारों के चेहरे पर उदासी दिखी, कोई रोते हुुए भी दिखाई दिए।
इन प्रत्याशियों के छलके आंसू
CG Election 2025: सिविल लाइन क्षेत्र से बीजेपी की सावित्री जगत भी अपना नाम वापस लेने कलेक्टोरेट पहुंचीं। नाम वापसी फॉर्म जमा करने के दौरान वेे रोने लगीं। उनके आंखों से आंसू रुक ही नहीं रहे थे। उनके साथ गए नेता उन्हें दिलासा देते हुए नजर आए। एक नेता ने कहा- तुम्हारे लिए कुछ अच्छा करेंगे। महिलाओं के लिए बहुत कुछ है, चिंता मत करो। लेकिन सावित्री जगत के चेहरे पर उदासी साफ दिखाई दे रही थी। उन्होंने एक बार तो कह भी दिया कि नेताओं को बड़े नेता पसंद नहीं आते।
टिकट ऐसे को दिया गया है, जो कभी घर से बाहर भी नहीं निकलतीं। दोपहर तक नाम वापसी का दौर चलता रहा। इस दौरान महापौर के लिए नामांकन जमा करने वाली छह महिलाएं एक साथ नाम वापसी के लिए कलेक्टोरेट में दिखाई दीं। जो निर्दलीय थीं। इनमें 5 प्रत्याशी तो मुस्लिम समुदाय से थीं। इन्होंने नाम वापसी पर कुछ तो नहीं कहा, लेकिन इनके साथ पहुंचीं एक महिला ने यह बता ही दिया कि किसी प्रत्याशी के कहने पर सब नाम वापस ले रहे हैं।
वहीं
छत्तीसगढ़ क्रांति सेना की ऋचा वर्मा ने भी अपना नाम वापस लिया। उन्होंने बताया कि पार्टी के दो प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया था। पिछली बार चांदनी साहू का फॉर्म रिजेक्ट हो गया था, इस कारण रणनीति के तहत मैंने भी फॉर्म जमा किया था। यदि फॉर्म रिजेक्ट भी होता तो एक चुनाव लड़ता ही। उनका फॉर्म रिजेक्ट नहीं हुआ, इसलिए मैंने नाम वापस लिया है।
एक नजर में प्रत्याशी पार्टी
दीप्ति प्रमोद दुबे कांग्रेस मीनल चौबे भाजपा डॉ शुभांगी अंजू चंद्रशेखर तिवारी आप डॉ सितारा खान बसपा अनीता कुलदीप शिवसेना चांदनी साहू जोकर छत्तीसगढ़ी पार्टी ज्योति सिंह शिवसेना (यूबीटी) मीना तिवारी धूं सेना प्रिया शर्मा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सविता शैलेंद्र बंजारे शक्ति सेना डॉ आरती रामेश्वर सोनवानी, गायत्री सिंह, राधेश्वरी गायकवाड़, सरोज बेन सोलंकी, शोभा, सुषमा आनंद अग्रवाल-निर्दलीय