CG News: एक माह में होगा संगठन में फेरबदल
जानकारी के अनुसार भाजपा संगठन में एक माह के भीतर भारी फेरबदल होने वाला है। क्योंकि संगठन के कुछ पदाधिकारी महापौर, निगम-मंडलों में अध्यक्ष भी बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को अन्य पद पर भी नियुक्ति दी जा चुकी है। ऐसे में एक व्यक्ति एक पद का लाभ चरितार्थ करते हुए दो-दो पर बने पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। इनकी जगह प्राप्त करने के लिए भी भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं या फिर नीचे पद पर आसीन लोग आने के लिए अपनी-अपनी लॉबिंग में लग गए हैं। चूंकि भाजपा हमेशा चौंकाने वाली निर्णय लेती है, इसलिए कोई कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। करीब 500 लोग किए जाएंगे समायोजित
भाजपा सूत्रों के अनुसार पहली सूची के बाद अब दूसरी सूची भी शीघ्र जारी किए जाने की संभावना है। साथ ही उपाध्यक्ष, सदस्यों सहित संगठन में खाली पदों को मिलाकर करीब 500 लोगों को समायोजित किया जाएगा। भाजपा में जो पार्टी के कार्यों में समर्पित होकर लगे रहते हैं, उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।