scriptCG News: बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से… एंटी नक्सल ऑपरेशन पर बोले CM साय | CG News: On anti-Naxal operation, CM said that bullet will be answered with bullets | Patrika News
रायपुर

CG News: बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से… एंटी नक्सल ऑपरेशन पर बोले CM साय

CG News: नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, पिछले 6 माह में 150 नक्सलियों को मार गिराया गया है।

रायपुरFeb 01, 2025 / 09:25 am

Laxmi Vishwakarma

CG News: बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से... एंटी नक्सल ऑपरेशन पर बोले CM साय
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में लगातार नक्सलियों द्वारा किए जा रहे आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबल के जवानों को बधाई देते हुए, उनके अदम्य साहस को नमन किया है। सीएम ने कहा, हमारी नीति स्पष्ट है, बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से। जो भी नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए हमारी सरकार द्वारा बेहतर जीवन और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

CG News: नक्सलवाद के सफाए के अभियान का परिणाम

हिंसा का रास्ता छोड़ गणतंत्र का मार्ग अपनाते हैं, उनका स्वागत है। मुख्यमंत्री ने कहा, शुक्रवार को कांकेर जिले में 7 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इससे पहले नारायणपुर जिले के 27 एवं सुकमा जिले के 52 लाख के ईनामी 9 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। यह सरकार की आत्मसमर्पण नीति और नक्सलवाद के सफाए के अभियान का परिणाम है।
यह भी पढ़ें

CG Naxal News: नक्सलियों के डिप्टी कमांडर ने किया सरेंडर, बताई ये बड़ी वजह…

941 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

सीएम साय ने कहा, अब तक 941 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 1,112 नक्सलियों को हमारे सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। नक्सली मुठभेड़ों में 265 नक्सलियों का खात्मा हुआ है। नक्सलवाद की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर और बेहतर जीवन की उम्मीद में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

नक्सलवाद का अंत होगा तय समयसीमा में

CG News: सीएम ने एक बार फिर दोहराया कि तय समय-सीमा के भीतर नक्सलवाद के आतंक का अंत होगा। बस्तर में जल्द ही अमन, चैन और शांति का माहौल स्थापित होगा। उन्होंने कहा, मैं अपने बस्तर दौरे के दौरान अक्सर आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलता हूं। उनसे बातचीत में यह साफ झलकता है कि खोखली माओवादी विचारधारा को छोड़कर वे आज बेहतर जीवन जी रहे हैं और खुश हैं।

Hindi News / Raipur / CG News: बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से… एंटी नक्सल ऑपरेशन पर बोले CM साय

ट्रेंडिंग वीडियो