पुलिस के मुताबिक बिलासपुर की 27 वर्षीया युवती का रायपुर निवासी 62 वर्षीय नवरतन अग्रवाल से फोन में संपर्क हुआ। इसके बाद नवरतन ने युवती को 1 जनवरी 2024 को रायपुर बुलाया। इसके बाद उसे अपने घर ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। फिर दूसरे दिन उसे खमतराई इलाके की अपनी फैक्ट्री ले गया। वहां भी
दुष्कर्म किया। इस तरह 31 मार्च 2024 तक युवती से कई बार दुष्कर्म किया गया। युवती ने इसकी शिकायत खमतराई थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध किया है।
आरोपी की तलाश में पुलिस
बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर रेप किया है। साथ ही बदमाश ने महिला के साथ मारपीट की वारदात को भी अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरंग थाना पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।