पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक ही युवती से प्रेम करने की रंजिश के चलते पवन ने फरजान को चाकू मारा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पंडरी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि फरजान को चाकू से गहरी चोट आई, लेकिन उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।
पुलिस ने आरोपी पवन बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात सामने आई है, पुलिस घटना के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।
प्यार के चक्कर में चली गोली
इससे पहले शुक्रवार रात
गर्लफ्रेंड के चक्कर में तेलीबांधा में भी गोली चली थी। दो युवकों में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। बेटे की गर्लफ्रेंड से जुड़े विवाद सुलझाने के लिए पिता ने एक युवक पर पिस्टल तान दी। इसके बाद बेटे ने भी 12 बोर की बंदूक से दो बार युवक पर फायरिंग कर दी।