script60 KM प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं, आंधी-तूफान के साथ 17 जिलों में बारिश की चेतावनी | IMD Warning: Rain warning in 15 districts of Chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

60 KM प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं, आंधी-तूफान के साथ 17 जिलों में बारिश की चेतावनी

IMD Warning: मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इधर कोरबा में अचानक बदले मौसम से लोगों की परेशानी बढ़ गई है..

रायपुरApr 28, 2025 / 01:32 pm

चंदू निर्मलकर

IMD Warning, CG Weather Update
CG IMD Warning: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश (CG Weather Update) के कई जिलों में आंधी तूफान के चलते तापमान में गिरावट आई है। कहीं-कहीं बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। कोरबा में आंधी तूफान के चलते राखड़ उड़ने से शहरवासियों को परेशानी हुई। तूफान के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

IMD Warning: दोपहर बाद बदला मौसम

मौसम विभाग ने रायपुर समेत 17 से ज्यादा जिलों में रविवार को भीषण गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया था। वहीं आज दोपहर में कहीं-कहीं बौछारें पड़ी। इसके कारण तापमान में कमी आई। रायपुर में सुबह हल्की ठंड के बाद दोपहर में तेज धूप ने गर्मी का एहसास दिलाया। हालांकि शाम होते होते बदले मौसम से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इधर ​कोरबा में आंधी तूफान से लोग परेशान रहे। इसके अलावा बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर में भी तापमान में कमी देखने को मिली।
IMD Warning, CG Weather Alert,
यह भी पढ़ें

IMD Warning: चार संभाग में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, तो इन जिलों का बढ़ेगा तापमान, Alert जारी

60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी अंधड़

लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 29 अप्रैल तक कहीं-कहीं 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से अंधड़ चलेगी। हल्की बारिश भी होगी और कुछ जगहों पर ओले भी गिरेंगे। प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री गिरेगा। द्रोणिका व अन्य सिस्टम से छत्तीसगढ़ में मौसम में फिर बदलाव हुआ है।
यह भी पढ़ें

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के जगहों पर ओलावष्टि की आशंका, गर्मी से मिलेगी राहत..

तापमान में आई मामूली​ गिरावट

रायपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा रहा। यानी लू जैसे हालात नहीं रहे। बिलासपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा तपा और वहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री रहा। सबसे कम तापमान 20.4 डिग्री अंबिकापुर का रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा 29.8 डिग्री रहा। प्रदेश में रात के तापमान में यह सबसे ज्यादा है। रायपुर में पिछले सप्ताहभर से रातें काफी गर्म गुजर रही हैं। इससे लोगों का बुरा हाल है। कई एरिया में कूलर व एसी भी काम नहीं कर रहे हैं।

Hindi News / Raipur / 60 KM प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं, आंधी-तूफान के साथ 17 जिलों में बारिश की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो