scriptनिकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी! नई घोषणाओं के साथ अधूरे रह गए कांग्रेस के कई पुराने वादे… | Manifesto released for civic elections! Many old promises of Congress | Patrika News
रायपुर

निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी! नई घोषणाओं के साथ अधूरे रह गए कांग्रेस के कई पुराने वादे…

CG Election 2025: कांग्रेस के घोषणा पत्र में ज्यादातर नए वादे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे वादे भी हैं, जो नगर निगम में संचालित हो रहे हैं।

रायपुरFeb 06, 2025 / 11:30 am

Shradha Jaiswal

निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी! नई घोषणाओं के साथ अधूरे रह गए कांग्रेस के कई पुराने वादे...
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में ज्यादातर नए वादे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे वादे भी हैं, जो नगर निगम में संचालित हो रहे हैं। इन्हें फिर से लागू करने की बात कही गई है।

संबंधित खबरें

कांग्रेस ने सभी वर्गों को कुछ न कुछ नया देने का प्रयास किया है। इसके बावजूद वर्ष 2019 के कई वादे अब भी आधे-अधूरे हैं, जबकि प्रदेश के सभी नगर निगम में कांग्रेस के महापौर बने थे। वहीं, राज्य में भी कांग्रेस की सरकार थीं। फिर भी कुछ ऐसे वादें है, जिन्हें पूरा करने में कांग्रेस नाकाम रही।
यह भी पढ़ें

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों की वोटिंग 11 फरवरी को तो 3 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, देखें रिजल्ट की तारीख

CG Election 2025: ये घोषणाएं रह गईं अधूरी

चिन्हित वार्डों में राजीव गांधी ज्ञानोदय केंद्र स्थापना।

शहर स्तर पर स्थानीय प्रतिभाओं व विभूतियों को समान देने के लिए महात्मा गांधी शहरी समान पुरस्कार प्रारंभ किए जाएंगे। इसमें नगर भूषण अवार्ड, नगर शिक्षक अवार्ड, नगर हितैषी अवार्ड, नगर खिलाड़ी अवार्ड आदि प्रदान किए जांएगे।
घाटों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे।

शत प्रतिशत घरों में 24 घंटे शुद्ध पानी देने की व्यवस्था

आबादी भूमि पर काबिज लोगों को मालिकाना हक।

ये हैं कांग्रेस के वादे

तालाबों का संरक्षण व सौंदर्यीकरण की विशेष पहल की जाएगी।
शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था

निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

सपत्तिकर, समेकित कर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।
आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है, वहां सुविधा दी जायेगी।

यूजर चार्ज का युक्तीयुक्तकरण किया जाएगा।

शहर को धूल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एवं स्थान को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा।
प्रत्येक भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने के लिए होगा प्रयास।

सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू करेंगे।

सभी को पात्रतानुसार वृध्दा, विकलांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा।
सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से समानित किया जाएगा।

सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण

जन्म-मृत्यु एवं मैरिज सर्टिफिकेट की घर पहुंच सुविधा।

युवाओं को रोजगार देने सभी निकाय क्षेत्रों में यूथ हब का निर्माण।
महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार देने की विशेष पहल।

जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाने का काम।

संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि में भुगतान करने पर विशेष छूट।
प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जाएगा।

नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जाएगा।

Hindi News / Raipur / निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी! नई घोषणाओं के साथ अधूरे रह गए कांग्रेस के कई पुराने वादे…

ट्रेंडिंग वीडियो