scriptखुदकुशी या हत्या! 10वीं मंजिल से गिरी छात्रा की पीठ पर था पीटने के निशान, चल रही जांच.. | Suicide murder! Giri 10th floor suffocation marks | Patrika News
रायपुर

खुदकुशी या हत्या! 10वीं मंजिल से गिरी छात्रा की पीठ पर था पीटने के निशान, चल रही जांच..

CG News: रायपुर में तेलीबांधा के ऐश्वर्या एंपायर में छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में दूसरे दिन भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने खुदकुशी की या किसी ने उन्हें धक्का देकर गिराया है।

रायपुरMar 03, 2025 / 10:42 am

Shradha Jaiswal

खुदकुशी या हत्या! 10वीं मंजिल से गिरी छात्रा की पीठ पर था पीटने के निशान, चल रही जांच..
CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में तेलीबांधा के ऐश्वर्या एंपायर में छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में दूसरे दिन भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने खुदकुशी की या किसी ने उन्हें धक्का देकर गिराया है। छात्रा के शव के पंचनामे के दौरान पता चला है कि उसकी पीठ पर चोट के निशान थे। ये निशान पीटने से आने वाले निशान जैसे थे। इसको लेकर परिजनों का कहना है कि यह खुदकुशी के बजाय कुछ और मामला है।
उल्लेखनीय है कि डीडी नगर में रहने वाली और एक निजी स्कूल की 12वीं की छात्रा आहना जैन शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे अपनी सहेली का बर्थडे मनाने घर से निकलीं थी। इसके बाद रात करीब 8 बजे तेलीबांधा के ऐश्वर्या एंपायर की बहुमंजिला बिल्डिंग से संदिग्ध रूप से गिरने से उसकी मौत हो गई।

CG News: खरोंच के बजाय पीटने जैसे निशान

घटनास्थल और मृत छात्रा के शरीर पर चोट के निशान से मामला संदिग्ध हो गया है। छात्रा के फूफा आशीष जैन ने बताया कि पीठ पर चोट के निशान आमतौर पर मारने-पीटने जैसे थे। छत पर भी कई फुटप्रिंट मिलने की जानकारी मिली है। इस कारण मामला खुदकुशी के बजाय हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करें।

युवक का मोबाइल बंद

बताया जाता है कि छात्रा कॉलोनी के एक युवक से मिलने गई थी। अब उस युवक का मोबाइल बंद आ रहा है। वह कॉलोनी के बी-3 ब्लॉक में रहता है। घटना वाली रात उसने छात्रा के परिजनों से संपर्क भी किया था, लेकिन इसके बाद से मोबाइल बंद हो गया है। रविवार को छात्रा के शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है।

21 मिनट बाद नीचे गिरी

छात्रा करीब 4 बजे से कॉलोनी में ही थीं। एक बार कॉलोनी से बाहर निकली, फिर वापस आई। इसके बाद कॉलोनी के बी-2 ब्लॉक में 7.47 मिनट में प्रवेश करने के बाद रात 8.08 बजे वह छत से गिरी। उसका ईयरफोन, चप्पल छत पर मिला है। छात्रा पढ़ाई में काफी होशियार थी। कत्थक नृत्य में इंटरनेशनल अवॉर्ड भी जीता था।

Hindi News / Raipur / खुदकुशी या हत्या! 10वीं मंजिल से गिरी छात्रा की पीठ पर था पीटने के निशान, चल रही जांच..

ट्रेंडिंग वीडियो