आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों से बाजार रहा गरम! महतारी वंदन के फॉर्म को लेकर हुई बहस..
CG Election 2025: रायपुर में नगर निगम चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन, मतदाताओं को लुभाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों और उनके कार्यकर्ताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का बाजार भी गर्म रहा।
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नगर निगम चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन, मतदाताओं को लुभाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों और उनके कार्यकर्ताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का बाजार भी गर्म रहा। कई वार्डों से ऐसी सूचना और आचार संहिता के उल्लंघन की घटनाएं सामने आई हैं, क्योंकि वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है।
CG Election 2025: एजाज ने डराने-धमकाने का लगाया आरोप
पं. भगवती चरण शुक्ल वार्ड-57 से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने भाजपा और प्रशासन पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया है। पिछले दो दिनों से कांग्रेस कार्यकताओं जो बूथ में लगाया है, उनकी सूची बनाकर उठाया जा रहा है। धमकाने-चमकाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका टेंट हटा दिया गया, जबकि भाजपा प्रत्याशी का टेंट लगा हुआ है।
वार्ड-67 में रैली निकालने पर आपत्तिवार्ड-34 में कांग्रेस प्रत्याशी के भोज पर सवाल पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड-34 में कांग्रेस प्रत्याशी की साख दांव पर लगी हुई है। त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे होने पर मुस्लिम मतदाताओं के लिए भोज व्यवस्था की गई। ऐन वोटिंग से पहले बिना अनुमति के आयोजन किया जा रहा है, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। जबकि लोगों का कहना है कि ग्यारहवी शरीफ का आयोजन था।
चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद वार्ड-67 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकालने पर विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति की। उनका था यह। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इस मामले में चुनाव आयोग से हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए निष्पक्ष चुनाव की मांग की गई।
रायपुर के उपजिला निर्वाचन अधिकारी यूएस बंदे ने कहा की आचार संहिता उल्लंघन रोकने और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मैदानी स्तर पर टीम बनाई गई है, जो अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महतारी वंदन योजना के फॉर्म भरवाने को लेकर महात्मा गांधी वार्ड में झड़प हो गई। इस मुद्दे पर बहस हुई, जिससे चुनावी माहौल गर्मा गया। आरोप लगाया कि चुनाव नियमों को चुनौती दी जा रही है।
Hindi News / Raipur / आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों से बाजार रहा गरम! महतारी वंदन के फॉर्म को लेकर हुई बहस..