खुलासा हुआ लेकिन बहुत देर हो गई!
इसका पता महिला आरक्षक को तब चला जब उसके हाथ पति के नाम आया कोई पत्र लगा। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वह इश्तियाक के साथ ही रही। बाद में उसका एक पुत्र हुआ। इसके बाद उसने सब इंस्पेक्टर परीक्षा पास की और जिले के एक थाने में पदस्थ हुई।
कुछ सालों से कर रहा था मारपीट
बीते एक-दो साल से इश्तियाक उसे ज्यादा परेशान करने लगा। वह महिला सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने लगा। तंग आकर फरवरी 2025 में महिला ने मंडीदीप थाने में इश्तियाक अहमद के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। यह मामला शुक्रवार को भोपाल में इश्तियाक की गिरतारी के बाद सामने आया। अब इस मामले में इश्तियाक के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा भी बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में एसपी पंकज कुमार पांडे ने कहा कि महिला सब इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर फरवरी माह में मंडीदीप थाने में इश्तियाक के खिलाफ घरेलू हिंसा का प्रकरण दर्ज किया गया था। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया गया है। अब इस मामले में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत धारा बढ़ाई जाएंगी।
महिला सब इंस्पेक्टर को बाद में पता चला कि उसने एक ऐसे व्यक्ति से शादी कर ली है, जिसने अपना असली धर्म छिपाया है। उसका एक बेटा भी था, इसलिए वह आरोपी इश्तियाक के साथ रहने को मजबूर हो गई। लेकिन जब आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा तो यह अलग रहने लगी। फरवरी में आरोपी रायसेन में रह रही पीड़िता के घर पहुंचा और मारपीट की। इसके बाद महिला ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।