scriptडांस कर रही लड़की का पकड़ा हाथ तो शादी में मचा बवाल.. | mp news ruckus at wedding when boy caught hand of girl | Patrika News
राजगढ़

डांस कर रही लड़की का पकड़ा हाथ तो शादी में मचा बवाल..

MP NEWS: शादी में सहेलियों के साथ डांस कर रही लड़की का हाथ पकड़ने का विरोध करने के बाद जमकर हुआ विवाद..।

राजगढ़May 04, 2025 / 05:27 pm

Shailendra Sharma

RAJGARH MARRIAGE
MP NEWS: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में एक शादी के दौरान जमकर बवाल हुआ। डांस कर रही एक लड़की का हाथ पकड़ने और छेड़छाड़ के कारण इस विवाद की शुरूआत हुई और देखते ही देखते जमकर बवाल मच गया। कार में तोड़फोड़ की गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है, आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। घटना शहर से सटे खूटी गांव की है।

डांस कर रही लड़की से छेड़छाड़

ब्यावरा शहर से सटे खूरी गांव में एक शादी के दौरान 14 साल की लड़की अपनी सहेलियों के साथ डांस कर रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाली विष्णु दांगी नाम का युवक वहां पहुंचा और डांस कर रही लड़की का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जाटव समाज के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी विवाद करने पर उतर आया और उनसे अभद्रता करने लगा।
यह भी पढ़ें

बीजेपी नेता के बेटे ने दी वर्दी उतरवाने की धमकी, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…


शादी में मचा बवाल

लड़की से हुई छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी विष्णु दांगी विवाद करने लगा और मारपीट करते हुए वहां खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी और फिर वहां से भाग निकला। शादी में लड़की के साथ छेड़छाड़ होने से हंगामा मच गया। बाद में परिवार के लोग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, तोड़फोड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Hindi News / Rajgarh / डांस कर रही लड़की का पकड़ा हाथ तो शादी में मचा बवाल..

ट्रेंडिंग वीडियो