नशा कारोबारियों को 10.80 करोड़ की लगी चपत, नशे की बड़ी खेप बरामद
कार्रवाई में रीवा अव्वल रीवा. रीवा संभाग में नशीली सिरप का नशा काफी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। बड़ी संख्या में युवक इस नशे की चपेट में हैं। पुलिस भी नशा कारोबारियों की कमर तोडऩे में जुट गई है। इस अभियान में बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे […]


नशा कारोबारियों को 10.80 करोड़ की लगी चपत
कार्रवाई में रीवा अव्वल रीवा. रीवा संभाग में नशीली सिरप का नशा काफी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। बड़ी संख्या में युवक इस नशे की चपेट में हैं। पुलिस भी नशा कारोबारियों की कमर तोडऩे में जुट गई है। इस अभियान में बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से नशे की बड़ी खेप बरामद हुई है। रीवा संभाग में वर्ष 2024 में नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर पुलिस ने अभियान चलाया। इसमें पुलिस ने नशीली सिरप, गांजा, अफीम, स्मैक, ब्राऊन शुगर जब्त की है। पुलिस ने सालभर में 585 मामले दर्ज किए हैं जिसमें 827 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संभाग में पुलिस ने आरोपियों के पास से 6.77 करोड़ का नशा पकड़ा है। करीब 4 करोड़ के वाहन जब्त किए हैं। नशे के खिलाफ रीवा ने सबसे अधिक कार्रवाई की है। इनमें सबसे ज्यादा नशीली सिरप पकड़ी है। 1021 पेटी नशीली सिरप और करीब 195417 नशीली सिरप टेबलेट जब्त की गई है। 23.20 ङ्क्षक्वटल गांजा, 26.83 ङ्क्षक्वटल अफीम, 336.67 ग्राम अफीम, 146.53 ग्राम1 ब्राउन शुगर जब्त की गई है। रीवा संभाग में नशे के खिलाफ कार्रवाई में रीवा अव्वल रहा।
4.72 करोड़ के वाहन जब्त
नशे की तस्करी में उपयोग होने वाले वाहन भी बड़ी संख्या में पुलिस ने जब्त किए हैं। ज्यादातर तस्कर दूसरे प्रांतों से सेकंडहैंड वाहन खरीदकर लाते हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 99 बाइक व 46 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं। तस्करों के पास से सबसे ज्यादा सीधी पुलिस ने 21 बाइक व चार चार पहिया वाहन जब्त किए हैं।
9.85 करोड़ रुपए जब्त
नशे की तस्करी करने वाले आरोपियों ने भी करोड़ों रुपए की जब्ती कराई है। जो बड़े तस्कर पकड़े गए हैं उनके खातों से पुलिस ने नशे की खरीदी व बिक्री में इस्तेमाल 9.85 करोड़ रुपए जब्त किए हैं, जिनका खाता पुलिस ने होल्ड करवा दिया है। आरोपियों के खातों को भी होल्ड करवाकर पुलिस ने उनको लंबी चपत पहुंचाई है।
यूपी से सिरप, ओडिशा से गांजा की आपूर्ति
रीवा संभाग में नशे की ज्यादातर पूर्ति यूपी और ओडिशा से होती है। यूपी से सबसे ज्यादा नशीली सिरप की खेप रीवा सहित दूसरे जिलों में पहुंचाई जाती है। गांजा की सबसे ज्यादा खेप ओडिशा से आती है, जिसमें ज्यादातर छत्तीसगढ़ के तस्कर शामिल होते हैं। यहीं से गांजा की खेप यूपी भी जाती है। ब्राऊन शुगर व स्मैक भी दूसरे प्रांतों से लाकर यहां सप्लाई की जाती है।
सागर से मिली थी अब तक सबसे बड़ी खेप
रीवा पुलिस ने सागर में एक दवा विक्रेता के कब्जे से 600 पेटी नशीली सिरप बरामद की थी। यह अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई है। यहां पकड़े गए तस्करों से मिली ङ्क्षलक के बाद पुलिस सागर तक पहुंची थी, जहां पर मेडिकल स्टोर संचालक के पास से नशीली सिरप का जखीरा बरामद हुआ था। वह कंपनी से थोक में सिरप मंगवाता था और नशे के रूप में सप्लाई के लिए तस्करों को नियम विरुद्ध तरीके से सप्लाई करता था।
दो माह में पकड़ा 42 लाख का नशा
रीवा संभाग में 2025 के दो माह में 42.15 लाख रुपए का नशा पकड़ा गया है। संभाग में पुलिस ने नशे के 119 मामले दर्ज किए हैं। इसमें उनके पास से नशीली सिरप, गांजा सहित अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। आरोपियों के पास से 97.25 लाख रुपए कीमत की करीब 9 बाइक व 3 चार पहिया वाहन जब्त किए गए हैं।
लगातार कार्रवाई चल रही है
नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। गत वर्ष कई बड़े तस्करों को पकड़कर उनके पास से नशीली सिरप, गांजा सहित अन्य मादक पदार्थ जब्त किए हैं। आरोपियों के पास तस्करी में प्रयुक्त वाहन और उनके खातों में मौजूद रुपए को भी जब्त किया गया है।
साकेत प्रकाश पाण्डेय, डीआईजी रीवा जोन
Hindi News / Rewa / नशा कारोबारियों को 10.80 करोड़ की लगी चपत, नशे की बड़ी खेप बरामद