पिछले वर्ष हुई थी 680.4 मिमी बारिश
स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार जुलाई की औसत सामान्य बारिश 373.4 मिलीमीटर है, लेकिन 2005 में जुलाई माह में भारी बारिश दर्ज की गई थी। इस माह 4 जुलाई को 24 घंटे के दौरान 475.6 मिलीमीटर यानी 19 इंच से अधिक बारिश हुई थी। जुलाई 2005 में कुल बारिश 1081.5 मिलीमीटर दर्ज की गई थी। पिछले वर्ष 2024 में 680.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। 23 जुलाई को 24 घंटे में ही 142.8 मिमी बारिश हुई थी।2012 में तापमान पहुंच गया था 41 डिग्री के पार
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार सामान्य तौर पर जुलाई माह का औसत अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री के आसपास रहता है। लेकिन वर्ष 2012 में 1 जुलाई को दिन का पारा 41.4 डिग्री पर पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री के आसपास रहता है। 21 जुलाई 2013 को रात का पारा 19.2 डिग्री तक गिर गया था। इस साल जुलाई माह में सर्दी महसूस की गई थी।पिछले 10 वर्षों में हुई बारिश
वर्ष बारिश के आंकड़़े 2015 276.62016 734.4
2017 329.6
2018 348
2019 326
2020 125.6
2021 218.2
2022 276.6
2023 336.8
2024 680.4
(नोट – बारिश के आंकड़े मिमी में है)