scriptलाड़ली बहना योजना का काम कराने आई महिला की लूटी आबरू | MP news woman who came to get work done under the Ladli Behna Yojana was looted of her dignity | Patrika News
सागर

लाड़ली बहना योजना का काम कराने आई महिला की लूटी आबरू

MP News: मध्यप्रदेश के सागर में लाड़ली बहना योजना का काम कराने आई महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

सागरFeb 04, 2025 / 07:08 pm

Himanshu Singh

ladli behna yojana
MP News: मध्यप्रदेश के सागर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां लाड़ली बहना योजना का काम कराने आई महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला मकरोनिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां पर साल 2024 में महिला लाड़ली बहना योजना में संशोधन कराने के लिए गई थी। यहां पर उसे अमित नाम का युवक मिला। जिसने काम कराने का बोलकर पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया। काम होने तक दोनों के बीच कई बार बातें हुई। इसके बाद महिला 25 जुलाई 2024 को फिर से मकरोनिया सागर पालिका गई थी। यहां पर उसके अमित फिर मिला। वह बातचीत करने लगा।
इसी दौरान आरोपी ने महिला को चाय के लिए पूछा। हां करते ही वह चाय लेने चला गया। इसके बाद लाकर महिला को चाय पिलाई। चाय पीते ही महिला चक्कर आने लगे। जिसके आरोपी उसके घर छोड़ने के लिए बाइक पर बैठाकर ले गया।

होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म


आरोपी महिला को सीधे सिविल स्थित एक होटल में ले गया। वहां पहुंचते ही उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लिया। इसके आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाए और वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। महिला की शिकायत पर मकरोनिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया है।

Hindi News / Sagar / लाड़ली बहना योजना का काम कराने आई महिला की लूटी आबरू

ट्रेंडिंग वीडियो