scriptचुनाव सुधारों की दिशा में एक राष्ट्र एक चुनाव बड़ा कदम | Patrika News
सागर

चुनाव सुधारों की दिशा में एक राष्ट्र एक चुनाव बड़ा कदम

– पथरिया जाट स्थित कॉलेज में आयोजित युवा संसद के समापन पर बोले भाजपा जिलाध्यक्ष सागर. पथरिया जाट स्थित कॉलेज में शनिवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। इसके समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि चुनाव सुधारों की दिशा में एक राष्ट्र एक चुनाव बड़ा कदम है। केंद्रीय मंत्रिमंडल इस […]

सागरMar 25, 2025 / 05:28 pm

अभिलाष तिवारी

– पथरिया जाट स्थित कॉलेज में आयोजित युवा संसद के समापन पर बोले भाजपा जिलाध्यक्ष

सागर. पथरिया जाट स्थित कॉलेज में शनिवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। इसके समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि चुनाव सुधारों की दिशा में एक राष्ट्र एक चुनाव बड़ा कदम है। केंद्रीय मंत्रिमंडल इस प्रस्ताव को मंजूरी दे चुकी है। इस पहल का उद्देश्य पूरे देश में एक साथ चुनाव कराना है, जो वर्तमान में अलग-अलग समय पर होते हैं। बार-बार चुनाव होने से चुनाव आचार संहिता के कारण विकास कार्यों में देरी होती है। इस प्रस्ताव के माध्यम से प्रशासन को और अधिक सुव्यवस्थित किया जाएगा, जिससे प्रमुख विकास परियोजनाओं पर निर्बाध काम हो सकेगा। साथ ही इस पहल से देश के विकास की गति में तेजी आएगी। निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि चाहे नगर सरकार हो, राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, सभी को काम करने के लिए केवल तीन वर्षों का समय मिलता, बाकी समय चुनावों में निकल जाता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के समन्वयक अरुण कुमार चौरसिया, एड.वीनू राणा, अरविन्द सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, अंशुल परिहार, गोलू श्रीवास्तव, दीपक दुबे आदि उपस्थित रहे।

75 विद्यार्थी हुए शामिल

युवा संसद में कई कॉलेजों के 75 छात्र-छात्राओं ने 55 मिनट तक संसद का मंचन किया, जिसमें युवा सांसदों को सरकार और विपक्ष की बेंचों में विभाजित किया गया। इसमें सत्ता पक्ष ने एक राष्ट्र चुनाव को लेकर मजबूती से अपना पक्ष रखा और मंचन के दौरान कई बार तीखी बहस भी हुई। युवा संसद चयन समिति में डॉ. सुनील श्रीवास्तव रिटा. एडिशनल डायरेक्टर, डॉ. सर्वेशवर उपाध्याय असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग समेत अन्य शामिल रहे।

Hindi News / Sagar / चुनाव सुधारों की दिशा में एक राष्ट्र एक चुनाव बड़ा कदम

ट्रेंडिंग वीडियो