scriptप्री मानसून की बारिश से भीगा सागर | The sea is wet due to pre-monsoon rain | Patrika News
सागर

प्री मानसून की बारिश से भीगा सागर

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मध्यप्रदेश में सात सिस्टम सक्रिय हैं। एक टर्फ प्रदेश के बीचों- बीच से गुजर रही है।

सागरMay 21, 2025 / 05:03 pm

Rizwan ansari

sagar

sagar

शहर में नौतपा शुरु होने के पहले मौसम में बदलाव जारी है। सुबह से भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मंगलवार शाम को 4.30 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। आंधी-तूफान के बाद हुई बारिश से शहर में कई जगह टीन उड़ गए। धूल भरी आंधी से लोगों का गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद सुबह से तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मध्यप्रदेश में सात सिस्टम सक्रिय हैं। एक टर्फ प्रदेश के बीचों- बीच से गुजर रही है। जिसके असर से आंधी-बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। सिस्टम सक्रिय होने के कारण अगले चार दिन तक बारिश होने के आसार हैं। जिले में आगामी 24 घंटों में हवा-आंधी और बारिश होने की संभावना है।

Hindi News / Sagar / प्री मानसून की बारिश से भीगा सागर

ट्रेंडिंग वीडियो