scriptपूर्व मंत्री के बेटे के घर का टूटा ताला, चोर चुरा ले गए 25 लाख कैश-ज्वेलरी | mp news lock of former minister son house was broken thieves stole 25 lakh cash and jewellery | Patrika News
शिवपुरी

पूर्व मंत्री के बेटे के घर का टूटा ताला, चोर चुरा ले गए 25 लाख कैश-ज्वेलरी

MP News: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पूरन सिंह बेड़िया के बेटे के घर में चोरी की घटना हुई है। जिसमें 25 लाख कैश और जेवरात गायब हो गए हैं।

शिवपुरीMay 17, 2025 / 02:37 pm

Himanshu Singh

mp news
MP News: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पूरन सिंह बेड़िया के बेटे के घर चोरी हो गई है। जिसमें 25 लाख के जेवर और कैश गायब हैं। यह घटना 7 से 9 मई के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के द्वारा अज्ञात चोरों पर केस दर्ज तो कर लिया गया, लेकिन घटना के सात दिन बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
दरअसल, कांग्रेस पार्टी से पूर्व मंत्री रहे पूरन सिंह बेड़िया के पुत्र देवेन्द्र सिंह जो कि शासकीय पीजी कॉलेज में क्लर्क हैं और राघवेन्द्र नगर में सीतोले साहब की कोठी के पास रहते हैं। 7 मई को देवेन्द्र सिंह घर में ताला लगाकर अपने गांव मथना एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसके बाद जब वह ९ मई की रात घर आए तो पीछे वाले गेट में लगा ताला टूटा मिला और घर के अंदर रखी अलमारी का गेट भी खुला होने के साथ सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से डेढ़ लाख नकदी सहित करीब 25 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए।
जब मामले की जानकारी देहात थाना पुलिस को दी गई तो उन्होंने देवेंद्र बेड़िय के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और पड़ोसियों के डीवीआर जांच के लिए साथ ले आई। चोरों के फुटेज चो मिल गए हैं, लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद भी चोरों का को सुराग नहीं मिला।

ज्वेलरी और कैश चुरा ले गए चोर


चोरों के द्वारा देवेंद्र के घर से सोने की चेन 3, हार सेट सोने का 1, नाक के कांटे सोने के 9, सोने की अंगूठी 9, कान की बाली सोने की 2 जोडी, टॉप्स 3, झुमके 4 जोड़ी, चूड़ी सोने की 2, हार सोने का 1, लटकन सोने का 1, बिछिया चांदी के 50 जोड़ी, करधौनी चांदी की 3,पायजेब चांदी की 13 जोड़ी, एक घड़ी टाइटन रागा, लेडीज घड़ी और एक लाख पचास हजार रुपए नकद शामिल है। सोने का कुल माल का वजन 205 ग्राम और दो किलो चांदी है।
इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी रत्नेश सिंह यादव ने कहा कि घटना के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। हम हर पहलू से मामले की विवेचना कर रहे है। साइबर सेल की मदद भी ले रहे है। सबकुछ अच्छा रहा तो हम मामले को जल्द ट्रेस कर लेंगे।

Hindi News / Shivpuri / पूर्व मंत्री के बेटे के घर का टूटा ताला, चोर चुरा ले गए 25 लाख कैश-ज्वेलरी

ट्रेंडिंग वीडियो