पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार को वीडियो से तस्दीक कर टोलकर्मी सुरेन्द्रसिंह राठौर खरसोदखुर्द, हर्षवर्धन सिंह भाटपचलाना, संदीप चौधरी भीड़ावद, रणवीर उमठ तलेन और विजेंद्र चंद्रवंशी तलेन को गिरफ्तार किया है। सात अन्य आरोपी राज, प्रहलाद, दीपक, पुष्पेंद्र डोडिया, देवेंद्रसिंह, रितेश, रितुराज की तलाश कर रही है।
दो दिन पहले ही हुआ टोल का उद्घाटन
ने शनल हाइवे अथॉरिटी ने उज्जैन से बदनावर फोरलेन का निर्माण किया है। नेशनल हाइवे 752 पर खरसौद खुर्द में बने इस टोल प्लाजा का 9 मई को सुबह आठ बजे उद्घाटन हुआ। टोल प्रबंधक पुष्पेंद्रसिंह परमार तथा मैनेजर अभिषेक सिंह निवासी मुंडला (नरसिंहगढ़) हैं। आरोप है कि पुलिस को घटना के बाद ही जानकारी दी गई, पर स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया। यहां तक कि उन्हें बेहतर व्यवहार करने की हिदायत तक नहीं दी।
देवास का परिवार
दे वास निवासी कपिल चौधरी परिवार के साथ टोल से गुजरे। टोल वसूली पर कर्मचारी से विवाद हो गया। इस पर टोलकर्मियों ने मारपीट शुरू कर दी। महिलाएं जमीन पर गिर गई। पुरुषों ने जैसे-तैसे उन्हें कार में बैठाया तब भी आरोपी मारपीट करते रहे। इस दौरान कार का कांच भी फूट गया। भागते समय एक बच्ची छूट गई, जिसे खिड़की से खींचकर अंदर बैठाया।