ये भी पढ़े
– एमपी में गरज चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी कई क्षेत्रों में हुई बारिश
सुबह 9 बजे के बाद से ही सूर्य की तेज किरणों के साथ बढ़ती नमी ने शहरवासियों को घर से बाहर निकलने में हिचकाया। दोपहर तक पारा चढ़ता रहा और हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस असहनीय हो गई। हालांकि, शाम करीब 5 बजे आसमान में बादल छाए और कुछ ही देर बाद कई क्षेत्रों में बारिश की फुहारें शुरू हो गईं। शहर के फ्रीगंज, टॉवर चौक, नानाखेड़ा, मंगलनाथ मार्ग और दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसने वातावरण को ठंडा कर दिया और लोगों को राहत की सांस मिली।
अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और बारिश(Rain Alert) की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। जीवाजी वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 37, न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 63 व शाम को 67 प्रतिशत आंकी गई, हवा 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।