उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ की विज्ञप्ति को जिला प्रशासन ने अपने हस्ताक्षर से जारी किया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी के हस्ताक्षर से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 28 मार्च को रमजान का अंतिम शुक्रवार है। इस दिन अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। जिसके लिए सरकारी कार्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। शुक्रवार के दिन सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में बंदी रहेगी।
चेटीचंड के दिन भी सार्वजनिक अवकाश
इसके साथ ही 30 मार्च को चेटीचंड का पर मनाया जाएगा इस दिन सभी सरकारी कार्यालय स्कूल कॉलेज बंद रहते हैं। लेकिन 30 मार्च रविवार पढ़ने के कारण सरकारी कर्मचारियों की एक छुट्टी मारी गई। यह पर्व सिंधी समाज के लोगों का प्रमुख त्यौहार है। झूलेलाल जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। 30 अप्रैल से हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ हो रहा है। चैत्र महीने की शुरुआत के प्रथम दिन चेटीचंड मनाया जाता है। चैत्र को सिंधी में चेट और चंद्रमा को चंड कहा जाता है। इन्हीं शब्दों से चेटीचंड नाम पड़ा है।
ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल को
31 मार्च या 1 अप्रैल को ईद उल फितर का सार्वजनिक अवकाश है। यह त्योहार चांद दर्शन के अनुसार मनाया जाता है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाएं भी बंद रहेगी।