उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गांधीनगर निवासी अरविंद कुमार तिवारी ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर गबन की विस्तृत जानकारी दी है। तहरीर के अनुसार 3.85 करोड रुपए का घोटाला किया गया है। तत्कालीन उपायुक्त स्वत: रोजगार और वर्तमान जिला विकास अधिकारी संजय कुमार पांडे, नोडल डीएमएम एसएमसीबी कार्यालय उपायुक्त स्वत: रोजगार उन्नाव और कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी को आरोपी बनाया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 409, 506, 467, 468 और 471 में मामला दर्ज किया गया है। जिसमें जिला विकास अधिकारी संजय कुमार पांडे नोडल जिला मिशन प्रबंधक नामजद और कार्यालय के अन्य अज्ञात शामिल हैं।
जिलाधिकारी के आदेश पर जांच
जांच के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर सीडीओ ने चार सदस्य टीम बनाई। जिसमें लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसी बीच संजय कुमार पांडे का प्रमोशन हो गया। एनआरएलएम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की तरक्की का काम किया जाता है। जिले में संचालित 3558 स्वयं सहायता समूह को यह रकम बांटी जानी थी। प्रत्येक के हिस्से में 10 हजार रुपए आना था। लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिला। जिससे स्वयं सहायता समूह से जुड़ू महिलाओं में नाराजगी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब न्याय होने की उम्मीद है।