इमरान खान हुए नोबेल प्राइज के लिए नामित
यह नामांकन नॉर्वे की राजनीतिक पार्टी पार्टिएट सेन्ट्रम और पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर कहा, हमें पार्टी सेंट्रम की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नामांकन के अधिकार वाले किसी व्यक्ति के साथ गठबंधन में पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र के लिए उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
नोबेल पुस्कार के लिए दूसरी बार हुआ नामांकन
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान का नोबेल पुरस्कार के लिए दूसरी बार नामांकन हुआ है। इससे पहले दक्षिण एशिया में शांति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए 2019 में नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। जेल में बंद है इमरान खान
पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। जनवरी में उन्हें भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के लिए 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। यह चौथा बड़ा मामला है जिसमें खान को दोषी ठहराया गया है। सरकारी उपहार बेचने, राष्ट्रीय गोपनीयता उल्लंघन सहित कई मामलों में आरोप लगे हैं। उन पर कई मामले कोर्ट में लंबित हैं। हालांकि, उनके समर्थकों का कहना है कि ये सभी आरोप राजनीतिक प्रतिशोध की वजह से लगाए गए है।