scriptपीएम मोदी के लौटते ही भारतीय युद्धपोत पहुंचा श्रीलंका, चीन की बढ़ सकती है चिंता! | Indian navy INS Sahyadri reaches Sri Lanka after PM Narendra Modi visit | Patrika News
विदेश

पीएम मोदी के लौटते ही भारतीय युद्धपोत पहुंचा श्रीलंका, चीन की बढ़ सकती है चिंता!

INS Sahyadri Reaches Sri Lanka: पीएम नरेंद्र मोदी के श्रीलंका दौरे से लौटते ही भारतीय नेवी का युद्धपोत आईएनएस सह्याद्री श्रीलंका पहुंच गया है।

भारतApr 08, 2025 / 10:29 am

Tanay Mishra

INS Sahyadri

INS Sahyadri

भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) हाल ही में श्रीलंका (Sri Lanka) का दौरा पूरा करके लौटे हैं। पीएम मोदी का यह श्रीलंका दौरा काफी अहम रहा। इस दौरान पीएम मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘मित्र विभूषण’ भी मिला। पीएम मोदी ने श्रीलंका दौरे के दौरान वहाँ के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake) से अहम विषयों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर भी दोनों ने हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी अब भारत लौट आए हैं, लेकिन उनके लौटने के बाद भारतीय नेवी (Indian Navy) का एक युद्धपोत (Warship) श्रीलंका पहुंच गया है।

आईएनएस सह्याद्री पहुंचा श्रीलंका

पीएम मोदी के श्रीलंका से भारत लौटने के बाद भारतीय नेवी का आईएनएस सह्याद्री (INS Sahyadri) श्रीलंकाई राजधानी कोलंबो (Colombo) पहुंच गया है। भारतीय नेवी में शामिल यह युद्धपोत ईस्टर्न फ्लीट का आधुनिक वॉरशिप है। इसके श्रीलंका पहुंचने की जानकारी भारतीय नेवी की तरफ से दी गई और यह 3 दिन के लिए कोलंबो में रहेगा।

दोनों देशों के सैन्य संबंधों में बड़ा कदम

पीएम मोदी के श्रीलंका दौरे के दौरान उनके और श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके के बीच दोनों देशों के सैन्य संबंधों पर भी चर्चा हुई। आईएनएस सह्याद्री के श्रीलंका पहुंचने के बाद दोनों देशों की नेवी के सैनिक संयुक्त गतिविधियों में भाग लेंगे।

चीन की बढ़ सकती है चिंता

हिंद महासागर में चीन (China) के प्रभाव को कम करने के लिए भारत-श्रीलंका सैन्य पार्टनरशिप काफी अहम हो सकती है। पीएम मोदी के श्रीलंका दौरे के तुरंत बाद ही आईएनएस सह्याद्री का कोलंबो पहुंचना इस बारे में संकेत देता है कि दोनों देश, सैन्य पार्टनरशिप को लेकर प्रतिबद्ध हैं। ऐसे में भारत और श्रीलंका की इस सैन्य पार्टनरशिप से चीन की चिंता बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें

अब पाकिस्तान में भी किसान करेंगे आंदोलन, कॉर्पोरेट खेती के विरोध में सेना के खिलाफ प्रदर्शन का लिया फैसला



Hindi News / World / पीएम मोदी के लौटते ही भारतीय युद्धपोत पहुंचा श्रीलंका, चीन की बढ़ सकती है चिंता!

ट्रेंडिंग वीडियो