scriptसुनीता विलियम्स को NASA देगा अंतरिक्ष में रहने का ओवरटाइम? चर्चा का विषय बनी अंतरिक्ष यात्री की सैलरी | Patrika News
विदेश

सुनीता विलियम्स को NASA देगा अंतरिक्ष में रहने का ओवरटाइम? चर्चा का विषय बनी अंतरिक्ष यात्री की सैलरी

NASA Salary for Astronaut: नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री कैडी कोलमैन के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्रियों को ओवरटाइम वेतन नहीं मिलता। वे फेडरल कर्मचारी होते हैं, इसलिए उनका समय अंतरिक्ष में भी सामान्य कार्यकाल की तरह माना जाता है।

भारतMar 17, 2025 / 10:10 am

Devika Chatraj

Space Mission Salary: नासा (NASA) के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बट्च विलमोर, जो सिर्फ आठ दिनों की मिशन पर गए थे, तकनीकी दिक्कतों के कारण इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर नौ महीने से अधिक समय से फंसे हुए हैं। अब वे 19 मार्च के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, उनकी लंबी अवधि की अंतरिक्ष यात्रा के लिए मिलने वाली सैलरी चर्चा का विषय बन गई है।

ओवरटाइम के नाम पर 347 रुपए रोजाना

नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री कैडी कोलमैन के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्रियों को ओवरटाइम वेतन नहीं मिलता। वे फेडरल कर्मचारी होते हैं, इसलिए उनका समय अंतरिक्ष में भी सामान्य कार्यकाल की तरह माना जाता है। नासा उनकी खान-पान और रहने की लागत वहन करता है, लेकिन उन्हें सिर्फ छोटा सा दैनिक भत्ता दिया जाता है जो कि मात्र 4 डॉलर (करीब 347 रुपए) प्रतिदिन है।

इतना मिलता है सलाना वेतन

2010-11 में अपने 159-दिनों के मिशन के दौरान उन्हें कुल 636 डॉलर (करीब 55,000 रुपए) अतिरिक्त भुगतान मिला था। इसी गणना के आधार पर, सुनीता विलियम्स और बुच को 287 दिनों के लिए लगभग 1,148 डॉलर (करीब 1 लाख रुपए) का अतिरिक्त भुगतान मिलने की संभावना है। टोटल सेलरी में मिलेंगे एक करोड़ रुपए! नासा के दोनों अंतरिक्ष यात्री जीएस-15 पे ग्रेड के अंतर्गत आते हैं, जो फेडरल कर्मचारियों के लिए सबसे ऊंचा स्तर है। इस ग्रेड के तहत उन्हें सालाना 125,133 – 162,672 डॉलर (करीब 1.08 करोड़ – 1.41 करोड़ रुपए) वेतन मिलता है।

दैनिक भत्ते के लिए इतनी राशि

9 महीने (287 दिन) के लिए सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को 93,850 – 122,004 डॉलर (करीब 81 लाख – 1.05 करोड़ रुपए ) की अनुमानित सैलरी मिलेगी। दैनिक भत्ते के रूप में मिलने वाले 1,148 डॉलर (करीब 1 लाख रुपए) जोड़ने के बाद, उनका कुल भुगतान 94,998 – 123,152 डॉलर (करीब 82 लाख – 1.06 करोड़ रुपए) होगा।

अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा स्पेस एक्स

इससे पहले, स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क ने रविवार को घोषणा की कि स्पेस एक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएक्सए) के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया है।

धरती पर कदम रखना होगा मुश्किल

सुनीता विलियम्स के साथ उनके साथी बुच विल्मर भी है। अब दोनों को 20 मार्च के आसपास वापस लाया जा सकता है। इस बात की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। लेकिन धरती पर कदम रखना सुनीता और बुच के लिए आसान नहीं होगा। ऐसा क्यों कह रहें हैं इसके लिए वीडियो देखें।
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) इस समय अंतरिक्ष में फंसी हुई है। सुनीता महज 8 दिनों के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (Sunita Williams Latest News) भेजी गई थी। लेकिन उनका ये 8 दिनों का सफर 9 महीनों में बदल चुका है। जी हां वो 9 महीनों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (sunita williams stuck in space) पर ही हैं। लेकिन अब शायद ये इंतजार खत्म होने वाला है। और उनके वापस आने की तारीख नजदीक आ चुकी है।

Hindi News / World / सुनीता विलियम्स को NASA देगा अंतरिक्ष में रहने का ओवरटाइम? चर्चा का विषय बनी अंतरिक्ष यात्री की सैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो