Oarfish Doomsday Fish News in Hindi: भारत के अलावा दुनिया के कुछ मुल्कों में ओरफिश पाई गई है। इसे प्रलय की मछलियां भी कहा जाता है। दुनिया की दूसरी सबसे सुंदर मछली को इस देश में देखा जाना प्रलय का संकेत माना जाता है। यहां पढ़िए इस मछली के बारे में रोचक तथ्य।
भारत•Jun 09, 2025 / 04:32 pm•
स्वतंत्र मिश्र
भारत व अन्य देशों के समुद्र तटों पर ओरफिश पाई गई। (फोटो : WeatherMonitors X Account )
Oarfish Doomsday Fish News: इस सप्ताह तीन ईथर ओरफिश 'प्रलय की मछलियां' (Doomsday Fish) ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के तटों पर बहकर आई हैं। बीते सोमवार को तस्मानिया के पश्चिमी तट पर ओरफिश मिली, फिर न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप डुने़डिन और क्राइस्टचर्च के पास दो सिर रहित ओरफिश पाई गई। इसी साल के मई के महीने में भारत के तमिलनाडु के समुद्री तट के पास मछुआरों ने भी ओरफिश (Oarfish found at Taminadu Seashore) को पकड़ी। इसे लोग प्रलय के संकेत के रूप में देख रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिकों ने इस घटना को किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा के संकेत जैसी बातों से जोड़ने को सिरे से खारिज किया है।
Hindi News / World / Oarfish Doomsday: प्रलय का संकेत देती है ये मछली! इन देशों में मिली, क्या यहां आएगा भूकंप और सुनामी, क्यों ऐसा कहते हैं जापानी?