दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने लिया मीटिंग में हिस्सा
रियाद में मंगलवार को रूस और अमेरिका के बीच हुई मीटिंग में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने हिस्सा लिया। रूस की तरफ से इस मीटिंग में क्रेमलिन (Kremlin) के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव (Yuri Ushakov) भी थे, तो वहीं अमेरिका की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वॉल्ट्ज (Mike Waltz) और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ (Steve Witkoff) भी शामिल थे। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के साथ ही सऊदी अरब के प्रतिनिधियों ने भी इस मीटिंग में हिस्सा लिया।
अहम विषयों पर हुई चर्चा
रूस और अमेरिका के बीच हुई इस मीटिंग में अहम विषयों पर चर्चा हुई। करीब साढ़े चार घंटे तक यह मीटिंग चली, जिसमें कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। पिछले चार साल में रूस और अमेरिका के संबंध काफी खराब हो गए हैं। ऐसे में इस मीटिंग में इस बात पर सहमति बनी कि दोनों देशों के संबंधों में सुधार पर काम किया जाए। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने रूस और अमेरिका के बीच अच्छे संबंधों को ज़रूरी बताया। इसके लिए दोनों पक्ष, एक-दूसरे के हितों का ध्यान रखते हुए, द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने पर सहमति जताई।
दोनों पक्षों में रूस-यूक्रेन युद्ध (
Russia-Ukraine War) को खत्म करने के विषय में भी बात हुई दोनों पक्षों ने इसे ज़रूरी भी बताया। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही ट्रंप ने फोन पर पुतिन से बात की थी और इस दौरान युद्ध को खत्म करने पर जोर दिया था। दोनों ने एक-दूसरे से मिलने की इच्छा भी जताई थी और पुतिन ने ट्रंप को मॉस्को आने का न्यौता भी दिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी 24 फरवरी को दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को 3 साल पूरे हो जाएंगे।