पुतिन ने किया 3 दिन के युद्ध-विराम का ऐलान
पुतिन ने सोमवार को रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (
Russia-Ukraine War) पर 3 दिन के युद्ध-विराम का ऐलान कर दिया है। यह सीज़फायर 8 मई को मध्य-रात्रि से लागू होगा और 11 मई तक रहेगा।
किस वजह से पुतिन ने लिया यह फैसला?
8 मई को दूसरे विश्व युद्ध में ‘विक्ट्री डे’ माना जाता है। इस दिन 1945 में यह युद्ध खत्म हुआ था। इसी अवसर पर हर साल कई वेस्टर्न देशों में ‘विक्ट्री डे’ का जश्न मनाया जाता है और इसी वजह से पुतिन ने 3 दिन के युद्ध-विराम का ऐलान किया। 30 दिनों के युद्ध-विराम के लिए यूक्रेन तैयार
पुतिन के 3 दिन के सीज़फायर की घोषणा के बाद यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा (Andrii Sybiha) ने कहा कि अगर रूस वास्तव में शांति चाहता है, तो उसे तुरंत स्थायी युद्ध-विराम करना चाहिए। सिबिहा ने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन कम से कम 30 दिनों के लिए स्थायी, विश्वसनीय और पूर्ण युद्ध-विराम के लिए तैयार है, जिससे इस युद्ध को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कम बढ़ाया जा सके।