अफगानिस्तान में बुर्का नहीं पहनने पर 10 महिलाएं गिरफ्तार
अफगानिस्तान (Afghanistan) में हाल ही में बुर्का न पहनने पर महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। राजधानी काबुल (Kabul) में 10 महिलाओं को बुर्का नहीं पहनने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार इन महिलाओं को रेस्टोरेन्ट्स, सड़कों और बाज़ारों से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने की मारपीट
कई लोगों ने बताया कि बुर्का न पहनने पर पुलिस इन महिलाओं को गिरफ्तार करके अज्ञात जेलों में ले गई, जहाँ उनके साथ मारपीट की गई। यह काम पुरुष पुलिसकर्मियों ने ही किया।
मानवाधिकार आयोग ने किया विरोध
काबुल में इस तरह से महिलाओं को बुर्का न पहनने पर गिरफ्तार करने और फिर उनके साथ मारपीट करने को मानवाधिकार आयोग ने गलत बताया है। मानवाधिकार आयोग ने इसे महिलाओं के खिलाफ जुर्म बताते हुए तालिबान शासन की निंदा की।
अफगानिस्तान में बेहद मुश्किल है महिलाओं का जीवन
अफगानिस्तान में महिलाओं का जीवन बेहद ही मुश्किल है। 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से ही महिलाओं के लिए हालात काफी खराब हो गए हैं। तालिबान ने महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियाँ लगा दी हैं और उन पाबंदियों को न मानने पर उन्हें सख्त सज़ा दी जाती है।