scriptरूस में कुर्स्क से पीछे हटे नॉर्थ कोरियाई सैनिक! यूक्रेनी सेना का दावा | Ukraine army says North Korean troops have withdrawn from Kursk region in Russia | Patrika News
विदेश

रूस में कुर्स्क से पीछे हटे नॉर्थ कोरियाई सैनिक! यूक्रेनी सेना का दावा

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। इसी बीच यूक्रेनी सेना की तरफ से एक बड़ा दावा दिया गया है।

भारतFeb 01, 2025 / 02:38 pm

Tanay Mishra

North Korean troops in Kursk, Russia

North Korean troops in Kursk, Russia

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को 3 साल पूरे होने वाले हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर 24 फरवरी, 2022 को यह युद्ध शुरू हुआ था जो अभी तक रुका नहीं है। रूस के हमलों के चलते यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। हालांकि इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है जिसकी वजह से रूस को अब तक इस युद्ध में जीत नहीं मिली है। इस युद्ध में अब तक कई मोड़ आए हैं और अब युद्ध में फिर एक नया मोड़ आया है। यूक्रेनी सेना ने इस बारे में एक बड़ा दावा किया है।

कुर्स्क से पीछे हटे नॉर्थ कोरियाई सैनिक

यूक्रेनी सेना के विशेष संचालन बलों के प्रवक्ता कर्नल ओलेक्सांद्र ने रूस के कुर्स्क (Kursk) में चल रही जंग के बारे में बड़ा अपडेट दिया है। ओलेक्सांद्र ने दावा किया है कि नॉर्थ कोरियाई सैनिक (North Korean Troops) कुर्स्क से पीछे हट गए हैं।

यह भी पढ़ें

अचानक बदला अमेरिका का रुख, रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को भेज रहा है बड़ी मदद



कुर्स्क में नॉर्थ कोरियाई सैन्य टुकड़ी को हुआ भारी नुकसान

जानकारी के अनुसार कुर्स्क में नॉर्थ कोरियाई सैन्य टुकड़ी को भारी नुकसान हुआ है। सैंकड़ों नॉर्थ कोरियाई सैनिकों ने यूक्रेनी सेना से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी। कई सैनिकों को पकड़ लिया गया, तो कई सैनिकों ने बचने के लिए पकड़े जाने से पहले ही खुद की जान दे दी। रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ कोरिया ने करीब 12 हज़ार सैनिकों को रूस की मदद के लिए भेजा था, जिनमें से करीब 4 हज़ार सैनिकों की मौत हो चुकी है। कुस्क में भारी नुकसान की वजह से ही नॉर्थ कोरियाई सैनिक पीछे हटे हैं।

3 हफ्तों से गायब

ओलेक्सांद्र के अनुसार पिछले करीब 3 हफ्तों से नॉर्थ कोरियाई सैनिकों को कुर्स्क में नहीं देखा गया है। रूस के सैनिक ही यूक्रेनी सैनिकों से कुर्स्क में जंग लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें

दुनिया की ऐसी जगह जहाँ कुर्सी को दीवार पर रखकर बैठते हैं लोग, गुरुत्वाकर्षण नहीं करता काम!





Hindi News / World / रूस में कुर्स्क से पीछे हटे नॉर्थ कोरियाई सैनिक! यूक्रेनी सेना का दावा

ट्रेंडिंग वीडियो