यूरोप के देश सबसे शांत
दरअसल ग्लोबल पीस इंडेक्स की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप (Europe) के देश सबसे ज्यादा शांत हैं। इनमें यूरोप का आइसलैंड सबसे ज्यादा शांत देश है। इसके बाद दूसरा नंबर यूरोप के ही आयरलैंड का है। वहीं तीसरे नंबर पर यूरोप का ऑस्ट्रिया है। चौथे नंबर पर एशिया-पैसिफिक का देश न्यूजीलैंड (New Zealand) है। पांचवें नंबर पर एशिया-पैसिफिक का देश सिंगापुर (Singapore) है। इसका बाद छठे नंबर पर यूरोप का देश स्विट्जरलैंड है। सातवें नंबर पर यूरोप का पुर्तगाल, आठवें नंबर पर यूरोप का डेनमार्क, नवें नंबर पर स्लोवेनिया और दसवें नंबर पर एशिया-पैसिफिक का देश मलेशिया शामिल हैं।
अफ्रीकी देश सबसे अशांत
ग्लोबल पीस इंडेक्स की इस रिपोर्ट में 163 देशों को शामिल किया गया है। इनमें सबसे निचले पायदान पर यमन है। 162वें नंबर पर सूडान है, 161वें स्थान पर दक्षिण सूडान है। 160 नंबर पर अफगानिस्तान (Afghanistan) है। यानी अशांत देशों में सबसे पहले नंबर पर यमन, फिर सूडान, तीसरे नंबर पर दक्षिणी सूडान, चौथे पर अफगानिस्तान, पांचवे पर यूक्रेन, छठे पर कांगो, सातवें पर रूस, आठवें नंबर पर सीरिया, नवें नंबर पर इजरायल और दसवें नंबर पर माली है।
कहां है भारत-पाकिस्तान
163 देशों की इस लिस्ट में भारत का नंबर 116 है। यानी भारत कहीं से भी शांत देशों की लिस्ट में नहीं है। अशांत देशों की लिस्ट में इसका 48वां नंबर है। वहीं पाकिस्तान का 24वां नंबर है।
सुपरपॉवर चीन-अमेरिका कहां है
ग्लोबल पीस इंडेक्स की इस रिपोर्ट में खुद को सुपरपॉवर कहने वाला अमेरिका 132वें स्थान पर है यानी अशांत देशों में ये 32वें स्थान पर है। इसके अलावा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन 74वें स्थान पर है। यानी शांत देशों में इसकी रैंक 88 है।