scriptडाकोर में फाल्गुनी पूर्णिमा पर दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ी | Falguni Purnima | Patrika News
अहमदाबाद

डाकोर में फाल्गुनी पूर्णिमा पर दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ी

भगवान रणछोड़राय के मंदिर में दो लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन आणंद. खेड़ा जिले के डाकोर में भगवान रणछोड़राय के मंदिर में फाल्गुनी पूर्णिमा पर दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। दो लाख श्रद्धालुओं ने भगवान रणछोड़राय के दर्शन किए। सुबह ठाकोरजी के श्रृंगार के बाद से दोपहर तक होली खेली गई। ठाकोरजी […]

अहमदाबादMar 15, 2025 / 10:33 pm

Rajesh Bhatnagar

भगवान रणछोड़राय के मंदिर में दो लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आणंद. खेड़ा जिले के डाकोर में भगवान रणछोड़राय के मंदिर में फाल्गुनी पूर्णिमा पर दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। दो लाख श्रद्धालुओं ने भगवान रणछोड़राय के दर्शन किए। सुबह ठाकोरजी के श्रृंगार के बाद से दोपहर तक होली खेली गई। ठाकोरजी को सफेद वस्त्र पहनाए गए और भक्तों पर सोने की पिचकारी से रंग छिड़का गया। शहर के प्रवेश द्वार से मंदिर तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
धुलंडी के दिन बड़ी संख्या में उमड़े पदयात्री संघों की ओर से मंदिर के शिखर पर ध्वजा फहराई गई। जिला कलक्टर अमित प्रकाश यादव और अहमदाबाद रेंज की पुलिस महानिरीक्षक विधि चौधरी ने मंगला आरती में भाग लिया और संपूर्ण खेड़ा जिले के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार जिला प्रशासन और जिला पुलिस ने जन कल्याण के लिए मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया।

Hindi News / Ahmedabad / डाकोर में फाल्गुनी पूर्णिमा पर दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ी

ट्रेंडिंग वीडियो