scriptनडियाद : तिजोरी से सोने-चांदी के गहने सहित एक करोड़ से अधिक की चोरी | Gold and silver jewellery worth more than one crore stolen from safe | Patrika News
अहमदाबाद

नडियाद : तिजोरी से सोने-चांदी के गहने सहित एक करोड़ से अधिक की चोरी

बंद मकान का ताला तोड़ा आणंद. खेड़ा जिले के नडियाद में बंद मकान का ताला तोड़कर तिजोरी से सोने-चांदी के गहने सहित 1 करोड़ 2 लाख 64 हजार रुपए की चोरी कर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गए। नडियाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।जानकारी के अनुसार, नडियाद शहर के कपड़वंज रोड […]

अहमदाबादApr 15, 2025 / 10:38 pm

Rajesh Bhatnagar

बंद मकान का ताला तोड़ा

आणंद. खेड़ा जिले के नडियाद में बंद मकान का ताला तोड़कर तिजोरी से सोने-चांदी के गहने सहित 1 करोड़ 2 लाख 64 हजार रुपए की चोरी कर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गए। नडियाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार, नडियाद शहर के कपड़वंज रोड पर प्रभुकृपा सोसाइटी में रहने वाली सुनीता सिंधी का पति योगेश नशीली सिरप मामले में पिछले डेढ़ साल से खेड़ा जिले की बिलोदरा जिला जेल में बंद हैं। सुनीता की मौसी देवकी भक्तानी की पोती चांदनी की सोमवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए सुनीता अपने पुत्र, पुत्री के साथ सोमवार रात को मकान पर ताला लगाकर मंजीपुरा के उमा भवन गई थी।
बच्चों के साथ मंगलवार सुबह तीन बजे घर लौटी, तब तक अज्ञात व्यक्तियों ने लोहे के गेट का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया और तिजोरी से सोने-चांदी के जेवरात, सोने के बिस्किट सहित एक करोड़ दो लाख चौसठ हजार रुपए की चोरी कर भाग गए।
शादी से लौटने पर लोहे के गेट का ताला टूटा हुआ था। मकान के बेडरूम में रखी तिजोरी और बिस्तर का सामान बाहर बिखरा पड़ा था। एक कमरे में तिजोरी की दराज खुली थी। फर्नीचर फर्श पर पड़ा था। रसोईघर और स्टोर रूम का फर्नीचर भी बाहर निकाल लिया गया था। मकान में चोरी होने का अहसास होने पर सुनीता ने देवर इंदुभाई लालवानी को फोन कर जानकारी दी। इंदुभाई सहित अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन अज्ञात व्यक्ति

मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे सुनीता के पुत्र हर्ष के मोबाइल फोन से जुड़े थे। फोन पर सीसीटीवी फुटेज में सोमवार मध्यरात्रि बाद करीब डेढ़ बजे तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर मकान में घुसते दिखे। करीब सवा घंटे तक मकान में रहेे। करीब सवा दो बजे तीनों वहां से निकलते दिखाई दिए। एक व्यक्ति अपने कंधे पर स्कूल बैग और बाएं हाथ में दूसरा स्कूल बैग, तथा मकान से चोरी किया गया सामान ले जाते दिखा। दूसरा व्यक्ति एक बैग कंधे पर उठाए दिखा। तीसरा व्यक्ति भी एक बैग ले जाते दिखा। सूचना मिलने पर नडियाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Hindi News / Ahmedabad / नडियाद : तिजोरी से सोने-चांदी के गहने सहित एक करोड़ से अधिक की चोरी

ट्रेंडिंग वीडियो