scriptAlwar News: BJP ने मंडल में 54 महामंत्री घटाए, जिला कार्यकारिणी में 12 पद बढ़ाए | Patrika News
अलवर

Alwar News: BJP ने मंडल में 54 महामंत्री घटाए, जिला कार्यकारिणी में 12 पद बढ़ाए

भाजपा ने मंडल व जिला कार्यकारिणी का नया स्ट्रक्चर लागू कर दिया है। उत्तर व दक्षिण जिले में 54 मंडलों में 54 पद महामंत्री के घटा दिए गए हैं। वहीं, जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष व मंत्री के 12 पद बढ़ाए गए हैं।

अलवरMar 10, 2025 / 12:49 pm

Rajendra Banjara

भाजपा ने मंडल व जिला कार्यकारिणी का नया स्ट्रक्चर लागू कर दिया है। उत्तर व दक्षिण जिले में 54 मंडलों में 54 पद महामंत्री के घटा दिए गए हैं। वहीं, जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष व मंत्री के 12 पद बढ़ाए गए हैं। यानी उत्तर व दक्षिण जिले में 6-6 पद बढ़े हैं। मंडल कार्यकारिणी की घोषणा इसी माह में होने के आसार हैं। वहीं, जिला कार्यकारिणी अप्रेल में घोषित होगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। कई नेता जिला कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए बड़े नेताओं के पास भी चक्कर लगा रहे हैं।

एक मंडल पर दो ही महामंत्री बनाए जा सकेंगे

अलवर उत्तर में 24 और दक्षिण जिले में 30 मंडल हैं। सभी मंडल पर एक अध्यक्ष है। मंडल अध्यक्ष ही अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेगा। इसके लिए जिला अध्यक्ष की सहमति जरूरी है। मंडल कार्यकारिणी में पहले उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री व कोषाध्यक्ष का पद है। महामंत्री तीन बनाए जाते थे, लेकिन इस बार एक मंडल पर दो ही महामंत्री बनाए जा सकेंगे। ऐसे में हर मंडल पर एक महामंत्री का पद कम हो गया। इसी तरह जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पांच पद थे, जो अब बढ़ाकर 8 कर दिए गए हैं। साथ ही मंत्री के भी 5 पदों को बढ़ाकर 8 किया गया है। महामंत्री के तीन ही पद रहेंगे। एक कोषाध्यक्ष का पद रहेगा।
प्रत्येक मंडल कार्यकारिणी में महामंत्री का एक पद कम किया गया है। वहीं जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष व मंत्री के तीन-तीन पद बढ़ाए गए हैं। मंडल कार्यकारिणी की तैयारियां चल रही हैं। मंडल अध्यक्ष जिलाध्यक्ष की सहमति से यह तैयार करेंगे। उसके बाद जिला कार्यकारिणी की घोषणा होगी।— लक्ष्मीनारायण गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा

कार्यकारिणी घोषणा में इतनी देरी क्यों

जिलाध्यक्ष का चुनाव हुए डेढ़ माह हो गया, लेकिन अब तक जिला कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की गई। कार्यकर्ता पद पाने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ सिफारिश लगा रहे हैं तो कुछ नई कार्यकारिणी के साथ जुड़कर अपना राजनीतिक कॅरियर बनाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:
Alwar News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खानें बंद, उद्योग शिफ्ट, MIA में जमीन के दाम धड़ाम

Hindi News / Alwar / Alwar News: BJP ने मंडल में 54 महामंत्री घटाए, जिला कार्यकारिणी में 12 पद बढ़ाए

ट्रेंडिंग वीडियो