scriptहादसों में घायलों को निजी अस्पतालों में भी मिल सकेगा अब नि:शुल्क उपचार | Patrika News
अलवर

हादसों में घायलों को निजी अस्पतालों में भी मिल सकेगा अब नि:शुल्क उपचार

केन्द्रीय सडक़ परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय करेगा निजी अस्पतालों का चयन

अलवरMay 11, 2025 / 12:15 am

mohit bawaliya

नेशनल हाईवे पर सडक़ दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार (फाइल फोटो)।

बहरोड़. क्षेत्र से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे 48 पर बहरोड़ के सोतानाला से शाहजहांपुर तक हर वर्ष पांच सौ से अधिक सडक़ दुर्घटना होती है। इनमें स्थानीय के साथ ही बाहरी राज्यों के लोग भी सडक़ दुर्घटनाओं में घायल होते है। लेकिन कई बार सडक़ दुर्घटना में गंभीर घायलों को रुपए के अभाव में समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाता है। इसके कारण वह बीच में ही दम तोड़ देते है। ऐसे में अब केंद्रीय सडक़ परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने रुपए के अभाव में सडक़ दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति की जान नहीं जाए। इसके लिए निजी अस्पतालों को चयनित किया जा रहा है। ताकि सडक़ दुर्घटना में घायलों को समय पर इलाज मिल सके। इसके लिए मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी की है। इसके तहत सडक़ दुर्घटना में घायलों को डेढ़ लाख रुपए तक का निजी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज मिल सकेगा। ताकि सडक़ दुर्घटना के घायलों की रुपए के अभाव में समय पर इलाज नहीं मिलने पर जान नहीं जाए।
घायलों को करवाते है अधिकतर सरकारी अस्पतालों में भर्ती
सडक़ दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को भले ही घटना स्थल के आसपास निजी अस्पताल मौजूद है लेकिन उसके बाद भी उन्हें एम्बुलेंस चालक सरकारी अस्पताल में ही भर्ती करवाते है। इसके कारण उन्हें समय पर इलाज नहीं मिलने से वह दम तोड़ देते है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सडक़ परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने अब सडक़ दुर्घटना में घायलों को समय पर उचित इलाज मिल सके। इसके लिए कैशलेश योजना शुरू की है।
हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग गंवा रहे जान
नेशनल हाईवे पर 48 पर हर वर्ष पांच सौ से अधिक छोटी बड़ी सडक़ दुर्घटना होती है। इनमें बड़ी संख्या में लोगों को जान गंवानी पड़ रही है, तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते है। लेकिन अब केंद्र सरकार की इस योजना से सडक़ दुर्घटना में घायल होने के बाद प्रदेश के लोगों के साथ ही बाहरी राज्यों के लोगों को भी निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
सडक़ दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को समय पर उचित इलाज मिल सके। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की है। इसके तहत अब निजी अस्पतालों का चयन किया जाएगा। जहां पर घायलों को इलाज मिलेगा।
-डॉ. आशीष शेखावत, सीएमएचओ कोटपूतली- बहरोड़।

Hindi News / Alwar / हादसों में घायलों को निजी अस्पतालों में भी मिल सकेगा अब नि:शुल्क उपचार

ट्रेंडिंग वीडियो