Political news: बिहार के पूर्व सांसद सुशील सिंह बोले- अपने गांव जाकर BJP और NDA की डबल इंजन सरकार के समर्थन में फैलाएं जन जागरूकता
Political news: एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे अंबिकापुर, भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से की चर्चा, छत्तीसगढ़ में रहने वाले बिहार के लोगों से की अपील
अंबिकापुर. एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत अंबिकापुर पहुंचे बिहार के औरंगाबाद के पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह (Political news) ने स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की। पत्रकारवार्ता में पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, और देशभर से कार्यकर्ता विभिन्न राज्यों के चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
सुशील सिंह ने बताया कि देशभर में बिहार मूल के लगभग 2 करोड़ से अधिक लोग निवास करते हैं, जिनसे आग्रह किया जा रहा है कि वे अपने गांव जाकर भाजपा और एनडीए की डबल इंजन सरकार (Political news) के समर्थन में जन जागरूकता फैलाएं। छत्तीसगढ़ के लगभग 7 से 8 जिलों में बसे बिहारी भाई-बहनों से भी वे इसी उद्देश्य से मिलने आए हैं।
BJP workers इस अवसर(Political news) पर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, पार्षद मनीष सिंह, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक सिंहदेव, उपेन्द्र सिंह, मितेंद्र कुमार सिंह, मधु चौधरी, विकास पाण्डेय, आलोक दुबे, अंकित जायसवाल, रूपेश दुबे, मनोज कंसारी, रमेश जायसवाल, दीपक सिंह तोमर, मयंक जायसवाल, मनोज सोनी,
Political news: ‘सडक़ मरम्मत को लेकर सीएम से चर्चा’
उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर अंबिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली सडक़ के मरम्मत और बिहार की राजधानी से जोडऩे वाले एक्सप्रेस वे (Political news) पर भी चर्चा की, जिस पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचार करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
Hindi News / Ambikapur / Political news: बिहार के पूर्व सांसद सुशील सिंह बोले- अपने गांव जाकर BJP और NDA की डबल इंजन सरकार के समर्थन में फैलाएं जन जागरूकता