इससे मन शांत और स्थिर हो जाता है, तनाव और अवसाद से परेशान हैं, भावनात्मक परेशानी से जूझ रहे हैं तो चंद्रमा के मंत्र और उपाय मददगार हो सकते हैं। जयपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषी सतीश चंद्र शास्त्री से आइये जानते हैं मन स्थिर करने का उपाय या चंद्रमा का उपाय
चंद्रमा के उपाय (Chandrama Ke Upay)
ज्योतिषाचार्य सतीश चंद्र शास्त्री के अनुसार नवग्रहों में शामिल सूर्य और चंद्रमा मारकेश नहीं होते हैं। हालांकि ये कष्ट जरूर देते हैं। उदाहरण के लिए सूर्य कमजोर होने कुंडली में सूर्य संबंधित दोष होने पर आत्मबल गिर जाएगा। इसी प्रकार से चंद्रमा मन को अस्थिर कर देता है किसी भी काम में मन नहीं लगता है। ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए व्यक्ति को चंद्रमा की आराधना करनी चाहिए।
किसी काम में मन न लगने पर करें ये उपाय
1.आपकी किसी काम में मन नहीं लग रहा है तो आपको चंद्रमा की आराधना करनी चाहिए। इससे चंद्र दोष में राहत मिलेगी, सोमवार को शिवजी की पूजा भी लाभदायक होगी।चंद्र मंत्र और उसका अर्थ (Chandrama Mantra Ka Arth)
ॐ सों सोमाय नमः
चंद्रमा मंत्र के जाप से लाभ (Chandrama Mantra Labh)
चंद्र मंत्र के जाप से चंद्रमा का आशीर्वाद मिलता है और व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही उसका मन शांत होता है। इससे साधक को भावनात्मक मजबूती मिलती है। इससे चंद्र दोष निवारण होता है और चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से रक्षा होती है। त्वचा संबंधी रोगों से भी मुक्ति मिलती है।माना जाता है कि चंद्रमा के आशीर्वाद से पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य देने से सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके अलावा चंद्र मंत्र का नियमित जाप आध्यात्मिक विकास में सहायक होता है, ईश्वर के साथ गहरा संबंध विकसित करता है और आंतरिक सद्भाव को बढ़ावा देता है।