मंगल 7 जून को सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे और इसमें 28 जुलाई तक रहेंगे। इसका सभी के जीवन में कुछ सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होगा। विशेष रूप से मंगल जिस राशि में प्रवेश कर रहे हैं, वहां केतु विराजमान है और जब दो क्रूर ग्रहों की युति होती है तो कुंजकेतु योग बनता है, जो अशुभ होता है।
मेदिनी ज्योतिष में राहु और केतु के राशि और नक्षत्र में गोचर से नकारात्मक घटनाओं जैसे अग्निकांड, महामारी , दुर्घटना, राजनीतिक उठापटक, जातिवाद, धार्मिक उन्माद आदि की भविष्यवाणी की जाती है। आइये जानते हैं सिंह राशि में मंगल गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव
सिंह राशि में मंगल गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
धन-लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृष राशि
पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें। लेन-देन के लिए समय शुभ है। धन खर्च सोच-समझकर ही करें। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
कर्क राशि
वाद-विवाद से दूर रहें। गुस्सा करने से आपको नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ के योग भी बन रहे हैं।
सिंह राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।
तुला राशि
निवेश करने के लिए समय शुभ है। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। धन खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विवाह के योग बन रहे हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक राशि
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भी भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
धनु राशि
आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे। ये भी पढ़ेंः
मकर राशि
इस समय लेन-देन न करें। निवेश के लिए समय शुभ नहीं है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। वाद-विवाद से दूर रहें। इस समय किसी पर भी भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
कुंभ राशि
व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। धन-लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी।
मीन राशि
कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस समय धैर्य से काम लें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा । पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।