करंट के चपेट में आई मां को बचाने गया बेटा भी हुआ शिकार
करंट उतरने के दौरान वहां मौजूद रहा संतराम ने बताया कि हासमा बेगम घटना के समय टिन शेड में लगे पाइप से चिपक गईं। उन्हें बचाने के लिए संतराम और सलमान दोनों आगे बढ़े। दोनों ने हासमा बेगम को पाइप से छुड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान करंट के झटके से संतराम दूर जा गिरा और बच गया। लेकिन हासमा बेगम और सलमान की मौके पर ही मौत हो गई।
मुंबई में काम करता था सलमान, मौत खींच लाई उसे घर
सलमान मुंबई में प्राइवेट काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। मां,बेटे की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया। बता दें कि मृतका का पति और तीन बेटे आरओ पानी सप्लाई का काम करते। सोमवार के मनहूस दिन मां और बेटे की मौत के बाद घर परिजनों में कोहराम मच गया है। करंट लगने से हुई दो मौतों की खबर फैलते ही आसपास से भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमाशंकर यादव मौके पर पहुंचे। SDM नानपारा लाल धर सिंह यादव और CO नानपारा प्रदुमन सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मां और बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।