CG Election 2025: कर्मचारियों को नोटिस जारी..
कलेक्टर ने कहा कि इन कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर अपना जवाब पेश करना होगा। नोटिस उन कर्मचारियों को भेजा गया है, जो बिना किसी जानकारी के
ट्रेनिंग से गायब पाए गए। इन पर आरोप है कि इन्होंने चुनाव आयोग के महत्वपूर्ण ट्रेनिंग कैंप में भाग नहीं लिया।
इस बारे में पहले से कोई सूचना भी नहीं दी। कलेक्टर ने इसे
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम और छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 17(2) और 17(3) के तहत गंभीर लापरवाही मानते हुए नोटिस जारी किया है। दोषी पाए गए कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई भी हो सकती है।
नोटिस की ब्लॉकवार जानकारी
बलौदाबाजार 15 कर्मचारी भाटापारा 29 कर्मचारी सिमगा 106 कर्मचारी कसडोल 56 कर्मचारी पलारी 70 कर्मचारी