कृषक उन्नति योजना का लाभ केवल उन्हीं कृषकों को मिलेगा जिन्होंने एकीकृत
किसान पोर्टल में पंजीयन कराया हो। विगत खरीफ मौसम में एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत ऐसे कृषक जिन्होंने धान फसल लगाए हों और प्रदेश की सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया हो।
धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसल हेतु किसान पोर्टल में पंजीकृत किसानों का पंजीयन और गिरदावरी में रकबे की पुष्टि उपरांत मान्य रकबे पर राशि रुपए 11 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। खरीफ मौसम में दलहन, तिलहन, मक्का, लघु धान्य फसल जैसे कोदो, कुटकी एवं रागी एवं कपास फसल लेने वाले किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन और गिरदावरी में रकबे की पुष्टि उपरांत, मान्य रकबे पर राशि 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
Krishi Unnati Yojana: उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक ने बताया कि जिले में धान के अलावा अन्य फसलों में खेती के लिए अरहर, कोदो, उड़द आदि फसलों के बीजों का भण्डारण विकासखण्डों के कृषि कार्यालयों में किया गया है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा कृषि विभाग के विकासखण्डों में स्थित कार्यालयों से जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं।