खानपान एवं स्वच्छता पर ध्यान दे
ऑन्कोलॉजिस्ट डायरेक्टर डॉ नारायण सुब्रमण्यम ने कैंसर के कारण, लक्षण और उपचार की जानकारी देते कहा कि समय पर पता चलने पर उपचार संभव है। डॉ. लाइन इब्राहिम ने कैंसर के विभिन्न कारणों की जानकारी दी। डॉ प्रतुषा ने ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की जानकारी देते हुए कहा कि हमें खानपान एवं स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। महिलाओं को 40 साल की उम्र के बाद मैमोग्राफी व स्क्रीनिंग करवानी चाहिए। जितना जल्दी उपचार कराएंगी, उतना ही जल्दी बीमारी ठीक हो सकता है। डॉ सूरज हिंडिसकेरे ने कैंसर के उपचार की विभिन्न प्रकारों की जानकारी एवं उससे लड़ने के उपाय बताए।
डॉक्टरों को किया सम्मानित
मंडल की ओर से डॉक्टरों को सम्मानित किया। इससे पहले नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरूआत हुई ।महिला मंडल की अध्यक्ष रिजु डूंगरवाल ने एक साल से चल रहे कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते बताया कि नि:शुल्क मैमोग्राफी 18 फरवरी तक की जाएगी। वर्ष भर के कैंसर जागरूकता अभियान के प्रायोजक महेंद्र श्रीमाल परिवार रहे। मंजू नायक व स्पर्श हॉस्पिटल की पूरी टीम का सहयोग रहा। इस मौके पर संयोजिका इंदु खिंवेसरा, सह संयोजिका अनीता नाहर, उपाध्यक्ष लक्ष्मी बोहरा, लता गादिया, सह मंत्री प्रमिला धोका, कोषाध्यक्ष किरण गिलुंडिया, प्रचार-प्रसार मंत्री संगीता आंचलिया, पूर्व अध्यक्ष शांति सकलेचा आदि मौजूद थीं।