scriptपोक्सो मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा को फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी | Summons issued to former Chief Minister Yediyurappa in POCSO case | Patrika News
बैंगलोर

पोक्सो मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा को फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येडियूरप्पा को पोक्सो मामले में 15 मार्च को फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। यह मामला एक महिला ने येडियूरप्पा पर अपने बेंगलूरु आवास में उसकी 17 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।

बैंगलोरFeb 28, 2025 / 10:29 pm

Sanjay Kumar Kareer

yediyurappa-samman
बेंगलूरु. पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येडियूरप्पा को पोक्सो मामले में 15 मार्च को फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। यह मामला एक महिला ने येडियूरप्पा पर अपने बेंगलूरु आवास में उसकी 17 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।
महिला अब इस दुनिया में नहीं है, उसने यह भी दावा किया था कि येडियूरप्पा ने पैसे की पेशकश करके इस मुद्दे को दबाने की कोशिश की।

14 मार्च, 2024 को दायर की गई उसकी शिकायत के परिणामस्वरूप पोक्सो अधिनियम की धारा 8 और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई, जो यौन उत्पीडऩ से संबंधित है।

Hindi News / Bangalore / पोक्सो मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा को फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी

ट्रेंडिंग वीडियो