scriptBarabanki News: एक्शन में डीएम, 44 कर्मचारियों का कटा वेतन, मचा हड़कंप | Patrika News
बाराबंकी

Barabanki News: एक्शन में डीएम, 44 कर्मचारियों का कटा वेतन, मचा हड़कंप

Barabanki News: डीएम की पड़ताल में कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई। जिलाधिकारी के रियलिटी चेक में 44 कर्मचारी गायब मिले। इसके बाद डीएम नाराज हो गए। उन्होंने कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद कई विभागों में हड़कंप मच गया।

बाराबंकीFeb 11, 2025 / 09:04 am

Mahendra Tiwari

Barabanki News

कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम शशांक त्रिपाठी

Barabanki News: बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी ने के औचक निरीक्षण से कई विभागों में हड़कंप मच गया। इस दौरान विभिन्न विभाग के 44 कर्मचारी ऑफिस से गायब मिले। डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है।
Barabanki News: जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी सोमवार को 10 बजे सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों के समय से उपस्थित की हकीकत परखी तो वह दंग रह गए।

संयुक्त कार्यालय सहित विभिन्न विभाग के 44 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने संयुक्त कार्यालय का सबसे पहले निरीक्षण किया। यहां पर वह 10 बजाकर 20 मिनट पर पहुंच गए। इस दौरान यहां पर 23 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। पर डीएम ने नाराजगी व्यक्ति की। इसके बाद उन्होंने सदर तहसील के नजारत विभाग का निरीक्षण किया। यहां आठ कर्मचारियों अनुपस्थित पाए गए। इस तरह चकबंदी कार्यालय में 6 एसएलओ कार्यालय से 3, उप संचालक चकबंदी कार्यालय से 2, तथा सहायक चकबंदी कार्यालय और आबकारी कार्यालय से 1-1 कर्मचारी गैरहाजिर थे।
यह भी पढ़ें

School Holiday: कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों में 14 फरवरी तक अवकाश की घोषणा, जाने वजह

चेतावनी के बाद नहीं सुधरे कर्मचारी तो हुई कार्रवा

डीएम इससे पहले भी दो बार विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। लेकिन लगातार चेतावनी के बाद कर्मचारियों में सुधार नहीं दिख तो यह कड़ी कार्रवाई की गई है। डीएम का यह निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

Hindi News / Barabanki / Barabanki News: एक्शन में डीएम, 44 कर्मचारियों का कटा वेतन, मचा हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो