scriptमूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफने, निचली बस्ती के मकानों में फिर पानी | Due to torrential rains, rivers and streams overflowed, water again entered the houses of the lower settlement | Patrika News
बारां

मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफने, निचली बस्ती के मकानों में फिर पानी

नदी किनारे स्थित बने मकानों में आज शुक्रवार को मकानों में करीब तीन फीट पानी भरने से जन जीवन प्रभावित हुआ। शुक्रवार को सुबह से ही अधिक वारिश होने से नदियों में उफान आने से सरकारी शिक्षक नदी के किनारे खड़े नजर आए।

बारांJul 12, 2025 / 12:10 pm

mukesh gour

नदी किनारे स्थित बने मकानों में आज शुक्रवार को मकानों में करीब तीन फीट पानी भरने से जन जीवन प्रभावित हुआ। शुक्रवार को सुबह से ही अधिक वारिश होने से नदियों में उफान आने से सरकारी शिक्षक नदी के किनारे खड़े नजर आए।

source patrika photo

उफान से करीब 4 घंटे तक मार्ग अवरुद्ध, शिक्षक देर से पहुंचे स्कूल

देवरी. कस्बे में चार पांच दिनों वाद फिर शुक्रवार को अल सुबह से ही मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया इससे पलकों नदी एवं चरमेउ नदी में तुरंत ही उफान आ गया। इससे आने जाने के सभी मार्ग बंद हो गए। देवरी कस्बे के सिरसी पुरा तालाब की पाळ टूटने से जंगल का पानी सीधे ही कस्बे के मध्य से निकली पलकों नदी में पानी की अधिक आवक होते ही नदी किनारे बसे मकानों में पानी भर जाता है। कस्बे के पलको नदी पर छोटी बड़ी 7 पुलिया हैं। इन पर चादर चलने लगी। इससे कस्बे के अंदर बस्ती में रहने वाले लोगों का घंटों तक मार्ग बंद रहा। नदी के किनारे स्थित मकानों में शुक्रवार को फिर पानी भर गया।

संबंधित खबरें

पूर्व में दिए नोटिस

ग्राम पंचायत देवरी ने पलकों नदी किनारे स्थित मकान मालिकों को ग्राम पंचायत ने वारिश से पूर्व नोटिस जारी किए। जिससे लोग अपने अपने जरूरतों के सामान के साथ अटल सेवा केंद्र, खाली पड़े सरकारी भवनों में रहने के लिए सूचना दी।
पुलिया पर एक मी. पानी

सीजन की यह तेज मूसलाधार बारिश शुक्रवार को हुई है। जिससे पलकों नदी एवं चमरैउ नदी पर वने पुल पर करीब एक मीटर पानी पुल के ऊपर से जा रहा था। इससे लोगों का आवागमन बाधित हुआ। वहीं नदी के दोनों किनारों पर आने जाने वाले राहगीर नदी उतरने का इंतजार करते नजर आए। वहीं राहगीरों ने करीब चार घंटे तक मार्ग सुचारू होने का इंतजार करना पड़ा। नदी किनारे स्थित बने मकानों में आज शुक्रवार को मकानों में करीब तीन फीट पानी भरने से जन जीवन प्रभावित हुआ। शुक्रवार को सुबह से ही अधिक वारिश होने से नदियों में उफान आने से सरकारी शिक्षक नदी के किनारे खड़े नजर आए। देवरी क्षेत्र के रायपुर, पठारी, चौराखाड़ी, सनगवां, पाठन, बीलखेड़ा डांग, सांधरी, गोयरा, होड़ापुरा, आदि स्कूलों के मार्ग बारिश के दौरान बंद रहे। इससे कुछ शिक्षक करीब ग्यारह बजे देवरी से निकलते हुए दिखे। नदी में उफान के कारण देवरी पुलिस टीम नदी के किनारे खड़े लोगों से समझाइश करते दिखे। लोगों से समझाइश की कि तेज नदी में उफान के चलते नदी को पार नहीं करे।
शाहाबाद में 21 एमएम बरसात, बारां में केवल फुहारें

बारां . शहर समेत जिले भर में शुक्रवार को एक दो क्षेत्रों को छोड$कर सुबह से शाम तक सिर्फ बादलों की ही आवाजाही बनी रही। शहर में सुबह मामूली बारिश हुई, वहीं अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। जिससे लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली। जिले में बीते 24 घंटों में शाहाबाद में 21 एमएम बरसात दर्ज की गई। साथ ही इसके अलावा किशनगंज में 01 एमएम बरसात हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 31 पर आ गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 27 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में शनिवार को भी धूप-छांव जैसा मौसम रहेगा। वहीं रविवार, सोमवार तथा मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ ही बरसात की सम्भावना भी है। साथ ही तापमान में ओर भी गिरावट हो सकती है।

Hindi News / Baran / मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफने, निचली बस्ती के मकानों में फिर पानी

ट्रेंडिंग वीडियो