scriptगौसगंज विवाद: मुस्लिम महिलाओं ने कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय घेरा, न्याय की गुहार, जाने मामला | Patrika News
बरेली

गौसगंज विवाद: मुस्लिम महिलाओं ने कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय घेरा, न्याय की गुहार, जाने मामला

19 जुलाई 2024 को गौसगंज में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद, गाँव की मुस्लिम महिलाएं न्याय की गुहार लगा रही हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना शाही में मुकदमा अपराध संख्या 217/2024, सरकार बनाम अब्दुल आदि धाराओं में दर्ज किया था।

बरेलीFeb 04, 2025 / 03:25 pm

Avanish Pandey

बरेली। 19 जुलाई 2024 को गौसगंज में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद, गाँव की मुस्लिम महिलाएं न्याय की गुहार लगा रही हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना शाही में मुकदमा अपराध संख्या 217/2024, सरकार बनाम अब्दुल आदि धाराओं में दर्ज किया था।

गाँव में तनावपूर्ण स्थिति, मुस्लिम परिवारों पर कार्रवाई

मंगलवार को ग्राम गौसगंज की महिलाएं एसएसपी और जिलाधिकारी से मिलने पहुंची। उन्होंने कहा ग्राम गौसगंज की मुस्लिम आबादी में लगभग 40-45 घर हैं, जिसमें से 70-75 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके परिणामस्वरूप, गाँव की कई मुस्लिम महिलाओं को उनके घरों से बाहर कर दिया गया है। इन महिलाओं का कहना है कि वे अपने घरों में लौटना चाहती हैं, लेकिन पुलिस उन्हें प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे रही है।

जिलाधिकारी से की न्याय की अपील

अब गाँव की मुस्लिम महिलाएं अपने घरों में सुरक्षित वापस जाने की मांग कर रही हैं। वे चाहती हैं कि प्रशासन इस मामले में जल्द हस्तक्षेप करे और उन्हें न्याय दिलाए। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रभावित महिलाओं ने कई बार एसएसपी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। महिलाओं ने जिलाधिकारी से अपील की है कि उन्हें उनके घरों में सुरक्षित वापस भेजा जाए।

झड़प के बाद बढ़ा था तनाव, पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई

गौसगंज में हिंदू-मुस्लिम झड़प के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रशासन ने इस घटना के बाद आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया और गाँव को छावनी में तब्दील कर दिया था। पुलिस ने विवाद में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Hindi News / Bareilly / गौसगंज विवाद: मुस्लिम महिलाओं ने कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय घेरा, न्याय की गुहार, जाने मामला

ट्रेंडिंग वीडियो